फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: राजस्थान का जलती कार का वीडियो डालकर फैलाई अफवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर पुलिस ने वीडियो की जांच कर अफवाहों पर लगाया विराम
विज्ञापन

महराजगंज जिले के नौतनवा नौतनवां के युवक ने वायरल किया था वीडियो
गोरखपुर। शहर में शुक्रवार को इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हुआ जिसमें ओवरब्रिज पर चलती कार धू-धू कर जलती नजर आई। वीडियो जैसे ही लोगों की नजरों से गुजरा, गोरखपुर में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग परिचितों से फोन कर इस बारे में पूछने लगे। पुलिस ने छानबीन शुरू की तो पता चला कि वीडियो जयपुर (राजस्थान) का है जिसे गोरखपुर का बताकर पोस्ट किया गया है।
विज्ञापन

वीडियो में दिख रहा कि कार में आग लगी है और वह ओवरब्रिज पर रफ्तार से चल रही है। सड़क पर मौजूद बाइक और अन्य वाहन चालक घबरा कर इधर-उधर भागने लगे, जिससे भगदड़ जैसे हालात बन गए। कुछ लोग रुके भी, पर जलती कार का बढ़ते जाना उन्हें हैरान कर गया। इसी बीच गोरखपुर पुलिस को भी इस वीडियो की जानकारी मिली। अफवाहों को रोकने के लिए पुलिस ने वीडियो की जांच शुरू की और जल्द ही हकीकत सामने आ गई। यह प्रसारित वीडियो नौतनवा के एक युवक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया था। उसने लोकेशन का कोई स्पष्ट जिक्र नहीं किया, जिससे लोगों को लगा कि यह गोरखपुर में ही हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें