फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
वांछित आरोपियों को पकड़ने के लिए एसएसपी ने रखा इनाम
विज्ञापन

गोरखपुर। जिले के विभिन्न थानों से काफी समय वांछित सात आरोपियों को पकड़ने के लिए शुक्रवार को एसएसपी राज करन नय्यर ने इनाम घोषित किया। इनमें से एक पर 25 हजार रुपये, दो पर 20 हजार और चार पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। संबंधित थानों की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।
झंगहा पुलिस की रिपोर्ट पर चौरीचौरा, डुमरी खास निवासी सदरे आलम के खिलाफ 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। वह जालसाजी के एक मामले में वांछित है। काफी समय से पुलिस को चकमा दे रहा था। चिलुआताल थाना पुलिस ने विशुनपुरा के टोला सप्तहिया निवासी उमेश कुमार पर दुष्कर्म व पाॅक्सो एक्ट के तहत दर्ज केस में 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इसी थाने की रिपोर्ट पर परमेश्वरपुर के टोला बढ़नी निवासी संदीप, जो मारपीट व हत्या की कोशिश के मामले में वांछित है, उस पर भी 10 हजार रुपये का इनाम रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के मामले में पश्चिम चंपारण (बिहार) के रामनगर, विलासपुर निवासी मुरारी कुमार पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। सहजनवां थाने में दर्ज अपहरण और धमकी देने के मामले में लुचुई निवासी अभय प्रताप पर भी 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। वहीं, चौरीचौरा पुलिस ने आगरा के शाहगंज, गणेशपुर निवासी इंदीवर पोरवाल पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। वह कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जालसाजी के आरोप में वांछित है और दो साल से भागा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें