फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीई : पहले चरण की प्रक्रिया पूरी, 3752 आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। निशुल्क और अनिवार्य शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत पहले चरण की आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस चरण में 3752 बच्चों के अभिभावकों ने आवेदन किए हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब अभिभावकों को लाॅटरी जारी होने का इंतजार है।
विज्ञापन

जिले में इस बार 1496 निजी विद्यालय में 13 हजार सीटों पर गरीब और निम्न आय वर्ग के छात्रों को प्रवेश दिया जाना है। आवेदन की प्रक्रिया चार चरण में पूरी होगी। बृहस्पतिवार को पहले चरण के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो गई। बीएसए रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन फार्मों का सत्यापन 20 से 23 दिसम्बर तक होगा। 24 दिसम्बर लॉटरी निकाली जाएगी। 27 दिसम्बर को स्कूल आवंटन की सूची जारी कर दी जाएगी। आवेदन फार्म में भरी गई जानकारियों की जांच की जाएगी। गलत जानकारी एवं फर्जी दस्तावेज पाए जाने पर आवेदन निरस्त किए जा सकते हैं। सभी मानकों को पूरा करते हुए आवेदन करने के लिए कहा गया है।ढविगत वर्षों में आवेदन प्रक्रिया देर से शुरू होने पर बच्चों के प्रवेश में आधा सत्र निकल जाता था। बच्चों की पढ़ाई बर्बाद नहीं हो इसके लिए इस बार एक अप्रैल से शुरू होने वाले नए सत्र से पहले सभी छात्रों के दाखिले की प्रक्रिया को पूरा कर लेना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें