गोरखपुर। जनपद के ग्राम पंचायतों में सरकारी योजनाओं से वंचित अति निर्धन परिवार की सर्वे (तलाश) अंतिम चरण में है। सर्वे समिति ने 20 ब्लाकों में अब तक 2,737 अति निर्धन परिवारों को चिह्नित किया गया है। जबकि कुल 12532 परिवारों का सर्वे हुआ है। हर ग्राम पंचायत से 10 से 25 निर्धन परिवारों को चिह्नित करने का लक्ष्य है। निगरानी समिति के सत्यापन के बाद इन परिवारों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।
शासन की मंशा है अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। इसी उद्देश्य से जीरो पावर्टी अभियान का शुभारंभ किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी की निगरानी में इसके लिए दो समितियों का गठन किया गया है। सर्वे समिति और निगरानी समिति। सर्वे समिति ग्राम पंचायतों में ऐसे परिवारों को चिह्नित कर रही है, जिनके पास मकान नहीं है या कच्चा मकान है। खाने पीने की तंगी है। भूमिहीन या आजीविका का कोई साधन नहीं है। वे दिहाड़ी कृषि, मजदूर आदि हैं। अब तक 2737 परिवारों को चिह्नित किया जा चुका है। जबकि 12532 परिवारों को चिह्नित किया गया है। इन परिवारों का निगरानी समिति सत्यापन करेगी।
- इन योजनाओं का मिलेगा लाभ
ग्राम पंचायतों में चिह्नित परिवारों को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास, राशन कार्ड, बच्चों को स्कूलों में दाखिला, यूनिफार्म, किताबें, आयुष्मान कार्ड, श्रम विभाग की योजनाएं, किसान सम्मान निधि, मनरेगा जॉब कार्ड, महिला एवं बाल विकास पुष्टाहार की योजनाएं, कौशल विकास, सूक्ष्म उद्योग के लिए वित्तीय सहायता आदि से लाभान्वित किया जाएगा।
कोट
शासन की योजनाओं से वंचित 2736 अति निर्धन परिवारों को चिह्नित किया गया है। निगरानी समिति की ओर से चिह्नित परिवारों का सत्यापन किया जाएगा। उसके बाद इनको शासन की योजनाओं से लाभ दिलाया जाएगा।
- हिमांशु शेखर ठाकुर, उप निदेशक (पंचायत)
-