मौसम विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम पांच बजे तक 47.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसके बाद मंगलवार और बुधवार को भी बारिश के आसार हैं। अभी तक जो माहौल बन रहा है, उसके अनुसार बुधवार को पूरे दिन सभी जगहों पर बारिश की संभावना है। इस बारिश से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।
इस बरसात में सोमवार को पहली बार मूसलाधार बारिश हुई। दोपहर दो बजे से अपराह्न साढ़े तीन बजे के बीच हुई 48 एमएम बारिश से रुस्तमपुर से लेकर विजय चौराहा तक सड़कों-गलियों में पानी भर गया। जगह-जगह पानी घरों-दुकानों में भी घुस गया। बिलंदपुर से बेतियाहाता तक घरों में भर पानी से राहत दिलाने के लिए पैडलेगंज चौराहे के पास नाले पर लगे फाटक को उठा दिया गया।
विज्ञापन
2 of 11
बारिश के बाद शहर में हुआ जलभराव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इससे नालियों का पानी सीधे रामगढ़ताल में गिरा। बारिश व जलभराव के चलते पूरे शहर में जगह-जगह जाम लग गया। इससे लोग परेशान रहे। बीते एक सप्ताह से हर दिन थोड़ी बहुत बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने मंगलवार को भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया था। सोमवार को दोपहर तक बादलों की आवाजाही के बीच उमस भरी गर्मी थी।
विज्ञापन
3 of 11
जलभराव में आते-जाते लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोपहर बाद बादल घने हुए और जोरदार बारिश शुरू हो गई। कुछ ही देर में सिविल लाइंस के स्कूल वाले लेन में सड़क पर एक से डेढ़ फुट तक पानी भर गया। शास्त्री चौराहे पर भी पानी बहने लगा। सबसे खराब हालत विजय चौराहा की थी। मुख्य सड़क पर करीब डेढ़ फिट पानी बह रहा था।
4 of 11
रेलवे स्टेशन पर लगा बारिश का पानी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जिला अस्पताल के सामने की मुख्य सड़क की भी यही हालत थी। घोष कंपनी के पास जलभराव के चलते कई दुकानों में पानी घुस गया। उधर, तेज बारिश के चलते बिलंदपुर, दाऊदपुर, इंदिरानगर, रुस्तमपुर और बेतियाहाता इलाके में सड़क का पानी घर के अहाते में भरने लगा। कई लोगों के बरामदे तक पानी पहुंच गया।
विज्ञापन
5 of 11
बारिश के बाद हुआ जलभराव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बजने लगा अलार्म, 81 जगह चलाए गए पंप
तेज बारिश के चलते सड़कों पर पानी बहने लगा। सारे नाले ओवरफ्लो की स्थिति में पहुंचने लगे। ऐसा होते ही हाल ही में लगे अर्बन फ्लड मैनेजमेंट सिस्टम का वार्निंग अलार्म बजने लगा। इसके बाद जल निगम के अफसर और कर्मचारी सक्रिय हुए और जिस इलाके में अधिक जलभराव की सूचना आ रही थी।
विज्ञापन
6 of 11
बारिश के बाद लगा जाम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहां पंप चालू करने के साथ ही कई जगह टैंक लगाकर सड़क का पानी भरकर दूसरी जगह गिराया जाने लगा। इस दौरान रेती से लेकर मदीना मस्जिद रोड और नखास तक की सड़कें पूरी तरह पानी में डूबी रहीं। त्रिलोकी इंटरप्राइजेज, कल्पना क्लाथ सेंटर, राधेश्याम जायसवाल की कपड़े की दुकान और दुर्गेश की रेडीमेड गारमेंट की दुकान समेत 12 से अधिक दुकानों में पानी घुस गया।
विज्ञापन
7 of 11
बारिश के बीच निर्माणाधीन नालियां और खतरनाक हो गई
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं, साहबगंज मंडी, नखास रोड, घंटाघर रोड, गीता प्रेस रोड, बक्शीपुर रोड, सिनेमा रोड, विजय चौक, गणेश चौराहा, इंदिरा तिराहा, शास्त्री चौक, प्रेस क्लब के सामने, मेडिकल कॉलेज रोड, विष्णुपुरम कॉलोनी, खजांची चौराहा, राप्तीनगर, रामजानकी नगर, विकास नगर, मोहरीपुर मुख्य मार्ग, संझाई गांव मार्ग, पुराना रुस्तमपुर, प्रेमचंद पार्क रोड और बुद्ध विहार कॉलोनी में भी पानी भर गया। दाउदपुर में राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास गली और उससे जुड़ी दूसरी गलियों में जलभराव होने से कई घरों में पानी घुस गया। जिला अस्पताल और महिला अस्पताल का परिसर भी पानी से लबालब दिखा। मरीजों और उनके तीमारदारों को पानी से होकर गुजरना पड़ा।
8 of 11
रेलवे स्टेशन पर हुआ जलभराव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पोल में उतरा करंट, कई को लगे झटके
रेती इलाके में कल्पना क्लाथ सेंटर के पास बिजली के पोल में करंट उतर आने से कई राहगीरों को झटके लगे। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। बाद में विद्युत विभाग ने स्थिति को नियंत्रित किया। कई और इलाकों में भी बिजली के लोहे वाले खंभों में करंट आने की शिकायत लोगों ने बताई।
9 of 11
बारिश के बीच आते-जाते लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नगर निगम की टीम रही सक्रिय
बारिश के बाद अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा, निरंकार सिंह और प्रमोद कुमार ने अलग-अलग इलाकों का निरीक्षण किया। उन्होंने नालियों की सफाई और पंपिंग सेट चलवाने के निर्देश दिए। जलकल विभाग की सकिंग मशीनों से जलनिकासी कराई गई।
10 of 11
बारिश के बीच आते युवक को अभिभावक भीगने से बचाने के लिए छाता लेकर खड़ा रहा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जाम में फंसे लोग पूरे दिन रहे परेशान
शनिवार-रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को सारे स्कूल व सरकारी दफ्तर खुला होने से शहर में सुबह से ही सामान्य से अधिक भीड़ थी। उस पर बारिश के दौरान जाम लगने से लोग परेशान हुए। विजय चौक पर एडी गर्ल्स स्कूल की तरफ से आने वाली सड़क पर लंबा जाम लगा था। यही हाल विश्वविद्यालय चौराहे का था। यहां पूरे दिन जाम लगता रहा। आंबेडकर चौराहे पर बारिश से पहले ही लंबा जाम लगा था।
सिविल लाइंस इलाके में हुआ जलभराव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अभी दो दिन और बारिश के आसार
मौसम विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम पांच बजे तक 47.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसके बाद मंगलवार और बुधवार को भी बारिश के आसार हैं। अभी तक जो माहौल बन रहा है, उसके अनुसार बुधवार को पूरे दिन सभी जगहों पर बारिश की संभावना है। इस बारिश से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।