फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सुथनी में बनेगी सड़क, ऋण लेकर निर्माण कराएगा निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर योजना में ब्याज रहित ऋण लेगा
विज्ञापन


गोरखपुर। सुथनी में बन रही इंटीग्रेटेड गारबेज सिटी में नगर निगम सड़क का निर्माण कराएगा। पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर योजना में सड़क, नाला, सीवर के साथ ही प्रशासनिक भवन, बिजली कनेक्शन के लिए नगर निगम ने 23 करोड़ 50 लाख 28 हजार रुपये ऋण लेने का निर्णय लिया है। इसके लिए शासन को पत्र लिखा गया है।
नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि सुथनी में नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन की ओर से 255 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित हो रहे चारकाेल प्लांट का पहला रियेक्टर आ गया है। इसे स्थापित कर अगले महीने कूड़े से चारकोल बनाने का परीक्षण शुरू कराया जाएगा। इसके बाद दो और रियेक्टर आने के बाद जुलाई में कूड़े का निस्तारण होने लगेगा। सड़क, नाला व सीवर कार्य के लिए 13 करोड़ 21 लाख 76 हजार रुपये, प्रशासनिक ब्लाक के निर्माण के लिए पांच करोड़ नौ लाख 98 हजार रुपये और बिजली से जुड़े कार्यों के लिए पांच करोड़ 18 लाख 54 हजार रुपये का प्रस्ताव बनाया गया है। 17 दिसंबर 2024 को कार्यकारिणी समिति ने प्रस्ताव को स्वीकृत किया था।
विज्ञापन

-
सड़क और नालियों के प्रस्ताव को मिली स्वीकृति
गोरखपुर। शहर और नगर पंचायत की मलिन बस्तियों व अन्य स्थानों में जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) की ओर से 125 सड़कों व नालियों के प्रस्ताव को शासन ने स्वीकृति दे दी है। इसके लिए जल्द बजट जारी हो जाएगा।
विज्ञापन

परियोजना अधिकारी विकास सिंह ने बताया कि प्रस्ताव बनाकर डीएम कृष्णा करुणेश के माध्यम से शासन को भेजा गया था। शासन ने प्रस्ताव स्वीकृत कर लिया। अब इसके आधार पर बजट जारी किया जाएगा। इसमें शहर में 109 कार्य और नगर पंचायतों में 16 कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें