फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: भारतीय कुश्ती संघ की बहाली पूरे देश के पहलवानों की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने दी प्रतिक्रिया
विज्ञापन

बोले- आजीवन कुश्ती को आगे ले जाने के लिए समर्पित रहा हूं, आगे भी प्रयास जारी रहेगा
गोरखपुर। कैंसरगंज के पूर्व सांसद व भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि भारतीय कुश्ती संघ की बहाली पूरे देश के पहलवानों की जीत है। कुश्ती के लिए वह हमेशा से समर्पित रहे हैं। आगे भी यह प्रयास जारी रहेगा।
वह बुधवार को पार्क रोड स्थित फरेंदा के पूर्व विधायक बजरंगी सिंह के आवास पर निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गोरखपुर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि 26 माह के बाद कुश्ती से संकट के बादल हटे हैं। जितने टूर्नामेंट पहले होते थे, भारतीय कुश्ती संघ उन्हें कराए। खिलाड़ियों में बड़ी मायूसी छा गई थी। तमाम खिलाड़ियों ने कुश्ती छोड़ दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह के नेतृत्व में उनका स्वागत कर गदा भेंट की गई। बृजभूषण सिंह ने खेल मंत्रालय को भी धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान पूर्वोत्तर रेलवे के सहायक क्रीड़ा अधिकारी चंद्र विजय सिंह, अंतरराष्ट्रीय पहलवान दिनेश सिंह, पन्नेलाल यादव, जनार्दन सिंह यादव, गिरिवर मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य माया शंकर शुक्ल, जयराम सिंह, श्रवण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें