गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री से मिला सिख समाज का प्रतिनिधिमंडल
गोरखपुर। सिख गुरुद्वारा कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात की। सिख सदस्यों ने मुख्यमंत्री को पवित्र सिरोपा एवं स्मृति चिह्न भेंटकर नागपंचमी की शुभकामनाएं देते हुए गुरुद्वारा पैडलेगंज सुुंदरीकरण के लोकार्पण करने का निवेदन किया।
इस मौके समाज के लोगों ने पत्रक देकर निवेदन किया कि उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जारी धार्मिक स्थानों के सुंदरीकरण योजना के क्रम में मुख्यमंत्री के सहयोग से महानगर के गुरुद्वारा पैडलेगंज का करोड़ों के लागत से सुंदरीकरण का कार्य पूर्ण हो गया है। इसका लोकार्पण 24 अगस्त को श्रीगुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाशपर्व के दिन किया जाना है। इसके लिए आग्रह किया गया कि मुख्यमंत्री स्वयं अपने हाथों से गुरुद्वारा साहिब के नवीन भवन का लोकार्पण करें।
प्रतिनिधिमंडल में गुरुद्वारा पैडलेगंज के अध्यक्ष सरदार कुलदीप सिंह नीलू, जटाशंकर के अध्यक्ष जसपाल सिंह, उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के सदस्य जगनैन सिंह नीटू, हरप्रीत सिंह साहनी, जोगेंद्र सिंह, चरणजीत सिंह, तेजिंदर सिंह, गगनप्रीत सिंह, जसबीर सिंह कंवल आदि शामिल रहे।