फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कुश्मी एन्क्लेव के लिए 17 नवंबर तक होगा पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम के हाथों परियोजना का शिलान्यास कराने की तैयारी कर रहा जीडीए
विज्ञापन

पांच टावर में बनाए जाएंगे फ्लैट, 57 लाख से एक करोड़ रुपये है कीमत
गोरखपुर। गोरखनाथ क्षेत्र के लच्छीपुर में बहुमंजिली आवासीय परियोजना कुश्मी एन्क्लेव के फ्लैटों के लिए जीडीए आवेदकों से पंजीकरण करवा रहा है। आवेदन करने की आखिरी तिथि 17 नवंबर है। प्राधिकरण की तैयारी है कि जल्द समय लेकर सीएम योगी के हाथों भूमिपूजन कराया जाए।
गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की ओर से पांच एकड़ में प्रस्तावित 286 फ्लैट वाली परियोजना में 860 वर्ग फीट क्षेत्रफल वाले टू बीएचके के फ्लैट की कीमत करीब 57 लाख रुपये है। इसी तरह 1380 वर्ग फीट क्षेत्रफल के थ्री बीएचके फ्लैट की कीमत करीब 94 लाख और 1560 वर्गफीट क्षेत्रफल वाले सर्वेंट क्वार्टर के साथ थ्री बीएचके फ्लैट की कीमत करीब 1.06 करोड़ रुपये प्रस्तावित है। ढाई साल में परियोजना पूरी करने का लक्ष्य तय है। निर्माण कार्य का जिम्मा गोरखपुर की ही चयनित फर्म जीत एसोसिएट्स को सौंपा गया है।
विज्ञापन

परियोजना के अंतर्गत ए और बी नाम से दो ब्लॉक होंगे। ए ब्लॉक में दो टावर बनेंगे जो स्टिल्ट के अलावा 11 मंजिला होंगे। इसी तरह बी ब्लाक में तीन टावर स्टिल्ट और 11 मंजिल के होंगे। ग्राउंड प्लस वन का क्लब बिल्डिंग और ग्राउंड प्लस वन का शापिंग कांप्लेक्स भी बनेगा। ए ब्लाॅक के दो टावर में 44-44 की संख्या में कुल 88 फ्लैट टू बीएचके श्रेणी के होंगे।
इसके अलावा बी ब्लॉक के तीन में थ्री बीएचके प्लस सर्वेंट रूम की सुविधा होगी। हर टावर में 22 फ्लैट यानी कुल 66 फ्लैट बनाए जाएंगे। इसके अलावा थ्री बीएचके श्रेणी के प्रत्येक टावर में 44-44 फ्लैट यानी कुल 132 फ्लैट की सुविधा है। इस तरह बी ब्लॉक के टावर में 198 फ्लैट होंगे। यानी कुल 286 फ्लैट बनाए जाएंगे। प्राधिकरण ने बताया कि परियोजना में एक बड़ी पार्किंग होगी, जिसमें लगभग 397 कार पार्क हो सकेंगी।
विज्ञापन

प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने बताया कि कुश्मी एन्क्लेव आवासीय परियोजना के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। जल्द ही इसका शिलान्यास कराने की तैयारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें