बड़हलगंज। एटीएम से रुपये निकालकर जा रहे युवक से ठगी हो गई। उचक्कों ने कागज की गड्डी देकर उससे 39.50 हजार रुपये लेकर भाग गए। जानकारी पर खड़ेसरी निवासी धनंजय गौंड ने बड़हलगंज थाने में तहरीर दी। पुलिस सीसीटीवी कैमरे से उचक्कों की पहचान कर रही है।
धनंजय ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर ढाई बजे वह एटीएम में रुपये निकालने गए थे। इस दौरान उनके पीछे दो युवक खड़े थे। रुपये निकालकर वह काॅलेज रोड होते हुए बाजार की तरफ जा रहे थे, तभी पीछे दोनों युवक वहां पहुंच गए। बातचीत करते हुए दोनों उन्हें झांसे में ले लिया। इसके बाद रुमाल में लिपटा 1.80 लाख रुपये की गड्डी देते हुए उसके उनके रुपये ले लिए। बोले कि अभी आ रहे हैं। इसके बाद वह भाग गए। रुमाल खोलने पर उसमें कागज की गड्डी मिली। थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह ने बताया कि एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे से उचक्कों की पहचान की जा रही है। संवाद