फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दीपों से जगमग हुआ राप्ती नदी का राम घाट

विज्ञापन
विज्ञापन
राप्ती संस्कृति संरक्षण न्यास की ओर से हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन


गोरखपुर। राप्ती नदी के राम घाट पर रविवार को भव्य “दिव्य दीपोत्सव” का आयोजन धूमधाम से किया गया। लगभग 11 हजार दीपों से राप्ती नदी का राम घाट जगमग हो उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कार्यक्रम का आयोजन राप्ती संस्कृति संरक्षण न्यास की ओर से किया गया।

मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि दीपोत्सव का अर्थ केवल दीप जलाना नहीं, बल्कि अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने और समाज में एकता, सद्भावना तथा संस्कृति के पुनर्जागरण का प्रतीक है। उन्होंने उपस्थित युवाओं से भारतीय परंपरा और संस्कृति को सहेजने का आग्रह किया। इस अवसर पर प्रसिद्ध भजन गायक हिमांशु द्विवेदी ने भक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनसे उपस्थित दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे। इसके बाद बारी-बारी से दीये जलाए गए। कार्यक्रम के अंत में आयोजक सोमेश्वर पांडेय ने सभी अतिथियों एवं नागरिकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमोद टेकडीवाल जबकि संचालन स्थानीय कलाकारों की ओर से किया गया। मंच पर, संजय जायसवाल तथा अन्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम में राम पांडे सच्चिदानंद त्रिपाठी, पन्नू उपाध्याय, प्रभात गुप्ता, डॉक्टर पंकज सिंह, नवीन उपाध्याय, अमितेश्वर पांडेय, अमित पांडेय, अभिषेक मिश्रा, वरुण विश्वेश्वर, सत्यम साहनी, विशाल दास आदि नगर के कई जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें