दो दिवसीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे हैं 39 खिलाड़ी
क्लासिकल आधार पर पांच चक्रों में खेली जाएगी प्रतियोगिता
गोरखपुर। यूपी स्पोर्ट्स चेस एसोसिएशन से संबद्ध गोरखपुर जिला शतरंज संघ की ओर से शनिवार को बेतियाहाता स्थित एक स्कूल में दो दिवसीय अंडर-25 ओपेन प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।
प्रतियोगिता में 39 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से 15 फीडे रेटेड खिलाड़ी शामिल हैं। पांच चक्रों में खेली जा रहे प्रतियोगिता में पहले दिन तीनों राउंड के मैच खेले गए। पहले दिन पहले राउंड का शुभारंभ स्कूल की प्रिसिंपल शाईस्ता सलीम खान ने प्रथम चाल चल कर किया। तीनों चक्रों की समाप्ति के बाद रक्षित शेखर द्विवेदी और शाश्वत सिंह तीन अंक लेकर प्रतियोगिता में अपनी बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं 2.5 अंक बनाकर दीपांजली श्रीवास्तव, अयांश सिंह, आदित्य कुमार गुप्ता, आर्यन, श्रेयांश श्रीवास्वत, लक्ष्मी नारायण द्विवेदी संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। जिला शतरंज संघ के सचिव जितेन्द्र सिंह ने बताया कि चौथे राउंड की प्रतियोगिता रविवार सुबह नौ बजे से खेली जाएगी। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर ममता मिश्रा, प्रिया, नेहा यादव, तसलीम खातून आदि उपस्थित रहे।