फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बारिश ने बिगाड़ी बिजली व्यवस्था, फॉल्ट से परेशान रहे उपभोक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
पादरी बाजार में इंसुलेटर पंक्चर व मोहद्दीपुर में पैनल में आई तकनीकी खराबी
विज्ञापन

अन्य क्षेत्रों में भी लोकल फॉल्ट से उपभोक्ताओं ने लगाए बिजली घरों के चक्कर

गोरखपुर। शुक्रवार दोपहर में बारिश के दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों में फॉल्ट से बिजली व्यवस्था बिगड़ गई। मोहद्दीपुर में दोपहर एक बजे पैनल में तकनीकी खराबी आ गई, जिसे ठीक किया गया। इस क्षेत्र में अन्य फॉल्ट को लेकर शाम पांच बजे बिजली आपूर्ति बहाल की गई। इसी तरह विभिन्न क्षेत्रों में उपभोक्ता अपने इलाके का फॉल्ट ठीक कराने के लिए बिजली घरों के चक्कर लगाते रहे।

मोहद्दीपुर के सहायक अभियंता राघवेंद्र द्विवेदी ने बताया कि पैनल में तकनीकी आ जाने से कुछ घंटे परेशानी हुई है। वहीं ग्रामीण प्रथम क्षेत्र के पादरी बाजार में लक्ष्मीपुर में इंसुलेटर पंक्चर हो गया। इसकी वजह से लगभग दो घंटे से ज्यादा बिजली आपूर्ति बाधित रही। मोहल्ले के नीरज पांडेय ने बताया कि बृहस्पतिवार रात व शुक्रवार दिन में कई बार कुछ घंटों में बिजली आई व गई है। रात में बिजली के लोड कम होने से एसी भी काम न आई। शुक्रवार सुबह भी कुछ देर के लिए बिजली गई। उनका कहना था कि बिजली के आने जाने से उपकरण के खराब होने का भी डर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बक्शीपुर उपकेंद्र क्षेत्र में भी कई जगहों पर फॉल्ट की समस्या रही। बृहस्पतिवार रात इस इलाके के जाफरा बाजार में ट्रांसफाॅर्मर खराब हो गया। स्थानीय निवासी अहमद हसन ने बताया कि रात लगभग 11:30 बजे ट्रांसफार्मर से आवाज आई, जिसके बाद बिजली चली गई। शिकायत पर बिजली कर्मचारी तो पहुंचे लेकिन इसे बनाने में असफल रहे। उनका कहना था कि पूरी रात हम सबने गर्मी में बिताई है। इसके बाद शुक्रवार दोपहर 12 बजे इसे ठीक किया गया है। बक्शीपुर के अधिशासी अभियंता अतुल रघुवंशी ने बताया कि रात में ट्रांसफाॅर्मर में खराबी आ गई थी। इसे दोपहर 12 बजे ठीक कराकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। इसे साथ ही रुस्तमपुर उपकेंद्र क्षेत्र में भी उपभोक्ताओं के फॉल्ट की समस्या रही जिसे बिजली कर्मचारियों ने ठीक किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें