फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सूदखाेरों से बचने के लिए खुद पर गोली चलवाने वाला राहुल निकला गैंगस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने राहुल व गोली चलाने वाले उसके दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया
विज्ञापन

ढाई साल पहले जमानत पर छूटने के बाद कई लोगों से ले रखा था लाखों रुपये का कर्ज

सूदखोरों के दबाव बनाने पर दोस्त संग रची थी खुद पर जानलेवा हमले की साजिश

कानपुर के नवाबगंज व काकादेव थाने में दर्ज हैं लूट और चोरी के मामले

गोरखपुर। सूदखोरों से पीछा छुड़ाने के लिए अपने ऊपर गोली चलवाने वाला कानपुर के काकादेव हितकारी नगर निवासी राहुल गौतम नवाबगंज थाने का गैंगस्टर निकला। उसके खिलाफ कानपुर के नवाबगंज और काकादेव थाने में लूट व चोरी के पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने राहुल गौतम और उसके ऊपर गोली चलाने वाले काकादेव के पुरानी बस्ती निवासी अनूप पांडेय को जेल भिजवा दिया। आरोपी राहुल ढाई साल पहले लूट के मामले में जमानत पर जेल से बाहर आया था। इसके बाद से वह लाखों रुपये कर्ज लेकर अय्याशी कर रहा था।

जानकारी के मुताबिक, 28 अगस्त को राहुल गौतम अपनी प्रेमिका से मिलने गोरखपुर आया था। रेलवे बस स्टेशन के पास एक होटल में रुका था। 29 अगस्त की रात को वह अपने दोस्त अनूप के साथ उसकी स्कूटी से घूमने के लिए निकला। सुबह करीब चार बजे अनूप ने पुलिस कंट्रोल में अज्ञात चार बदमाशों की ओर से राहुल को गोली मारे जाने की सूचना दी। पुलिस टीम बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती राहुल से बयान लेने पहुंची तो पता चला कि घटना बेलीपार इलाके में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले की जांच शुरु की तो पता चला कि राहुल गौतम को किसी बदमाश ने गोली नहीं मारी है बल्कि उसने ही अपने दोस्त अनूप से गोली चलवाई है। राहुल इलाके के रहने वाले शिवम पाठक, बऊआ, जाफरी, रवि, ऋषभ समेत कई लोगों से लाखों रुपये कर्ज ले रखा था। रुपये वापस न मिलने पर सूदखोर उसे परेशान कर रहे थे। उनसे छुटकारा पाने के लिए उसने अपने दोस्त अनूप के साथ मिलकर यह प्लान बनाया था। उसे लग रहा था कि गोली लगने की सूचना के बाद सूदखोरों कुछ दिन तक रुपया नहीं मांगेंगे। घटना के बाद उसका दोस्त बस्ती चला गया था। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन



कोट



दोनों आरोपियों को जेल भिजवा दिया गया है। राहुल कानपुर के नवाबगंज थाने का गैंगस्टर है। उसके खिलाफ नवाबगंज और काकादेव में पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं जेल भेजे गए अनूप पांडेय का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
- जितेंद्र कुमार, एसपी साउथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें