फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नेहरू पार्क की जमीन पर पीडब्ल्यूडी ने लगवा मार्किंग...नगर निगम ने रोकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को सूचना मिलने पर नगर आयुक्त काम रोकवा दिया, पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए पहले ही बना है प्लान
विज्ञापन

राजघाट से डोमिनगढ़ तक फोरलेन सड़क के लिए आठ मीटर जमीन को लेकर दोनों विभाग आमने-सामने
गोरखपुर। लालडिग्गी स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू पार्क की आठ मीटर जमीन को लेकर नगर निगम और लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के बीच तनातनी बढ़ गई है। राजघाट से डोमिनगढ़ तक बन रही फोरलेन सड़क के लिए पीडब्ल्यूडी को पार्क की जमीन चाहिए, लेकिन नगर निगम ने इस पर आपत्ति जताते हुए रविवार को मार्किंग कार्य रुकवा दिया। इस विवाद ने दोनों विभागों के बीच असमंजस की स्थिति पैदा कर दी है, जिससे परियोजनाओं के समयबद्ध पूरा होने पर सवाल उठने लगे हैं।
नगर निगम स्मार्ट सिटी योजना के तहत 27 करोड़ रुपये की लागत से लालडिग्गी पार्क का सौंदर्यीकरण कराने जा रहा है। इसके लिए नौ करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी हो चुकी है। उत्तर प्रदेश जल निगम की डिजाइन एंड कंस्ट्रक्शन यूनिट-42 की चयनित फर्म ने काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

उधर, बंधे के पास सड़क को फोरलेन किया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी दोनों ओर जमीन का अधिग्रहण कर अतिक्रमण तोड़ रहा है। रविवार को पीडब्ल्यूडी की टीम मार्किंग करने पहुंची। लोनिवि ने पार्क के भीतर तक निशान लगा दिए। जैसे ही इसकी जानकारी नगर आयुक्त गौरव सिंह को लगी तो उन्होंने मौके पर निगम के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार भाटी को भेजा। अधिशासी अभियंता ने मार्किंग को हटा दिया। इस बात को लेकर निगम और लोनिवि के अधिकारी आमने-सामने आ गए।
निगम के अधिकारी ने कहा कि जमीन देने से पार्क का आकार छोटा हो जाएगा और सौंदर्यीकरण परियोजना प्रभावित होगी, जिसका टेंडर पहले ही हो चुका है। उधर, लोनिवि के अधिकारी ने कहा कि ये पहले से तय है। निगम को पहले ही इस बारे में पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन


कोट -
लोक निर्माण विभाग के लोग पार्क के अंदर आठ मीटर जमीन पर मार्किंग करवा रहे थे, जिसे नगर आयुक्त के निर्देश पर रोक दिया गया है।
अशोक कुमार भाटी, अधिशासी अभियंता, नगर निगम

-
राजघाट से डोमिनगढ़ फोरलेन सड़क निर्माण के लिए पार्क के पास कुछ जमीन की जरूरत है। इसके लिए नगर निगम को अनापत्ति प्रमाणपत्र के लिए पूर्व में पत्र लिखा गया है।
अरविंद कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता लोनिवि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें