फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सड़क हादसे में घायल प्रधान प्रतिनिधि की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की रात हाटा और कुशीनगर के बीच हुए सड़क हादसे में घायल हो गए थे तीन लोग
विज्ञापन

हादसे में घायल दो अन्य की स्थिति में हुआ सुधार
चिल्लूपार। सड़क हादसे में घायल बड़हलगंज के आछीडीह गांव निवासी व सेमरा खुर्द ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि सुभाष यादव (40) की रविवार को मौत हो गई। उनका इलाज लखनऊ के निजी अस्पताल में चल रहा था। वह बृहस्पतिवार की रात साढ़े नौ बजे हाटा और कुशीनगर के बीच हुए सड़क हादसे में घायल हो गए थे। दुर्घटना में घायल रोजगार सेवक सहित दो अन्य खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
आछीडीह गांव निवासी व सेमरा खुर्द नारद यादव के बड़े पुत्र प्रधान प्रतिनिधि सुभाष यादव बृहस्पतिवार की रात अपने छोटे भाई के साले की शादी में जा रहे थे। वह चार पहिया वाहन से कुशीनगर के लिए रात साढ़े नौ बजे घर से निकले। उनके साथ सेमरा बुजुर्ग गांव निवासी रोजगार सेवक दयानंद यादव (38) और आछीडीह गांव निवासी बेचू यादव (32) भी थे। रात में करीब 11 बजे हाटा और कुशीनगर के बीच उनके वाहन को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में कार चला रहे प्रधान पति, पीछे बैठे बेचू यादव और आगे की सीट पर बैठे रोजगार सेवक दयानंद घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने गंभीर रूप से घायल प्रधान पति को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। परिजन बेहतर इलाज के लिए लखनऊ लेकर गए। एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। रविवार की दोपहर में प्रधान पति की हालत बिगड़ी और मौत हो गई। प्रधान पति को एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। पिता की मौत के बाद उनका रोकर बुरा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें