फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कमालुद्दीन की कस्टडी रिमांड के लिए पुलिस आज कोर्ट में देगी अर्जी

विज्ञापन
विज्ञापन
एयरफोर्स के रिटायर्ड अफसर का अपहरण कर फिरौती मांगने का मामला
विज्ञापन

रिमांड पर लेने के बाद अनसुलझे सवाल का जवाब खोजेगी पुलिस
गोरखपुर। एयरफोर्स के रिटायर्ड अफसर अशोक जायसवाल का अपहरण कर एक करोड़ की फिरौती मांगने के मामले में मास्टरमाइंड कमालुद्दीन के पीसीआर (पुलिस कस्टडी रिमांड) के लिए पुलिस आज कोर्ट में अर्जी दे सकती है। इधर, घटना में भागे प्रीतम और अंश की तलाश तेज हो गई है। क्राइम ब्रांच ने दोनों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी है। उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कराने के साथ ही इनाम घोषित करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

26 जुलाई को एयरफोर्स से सेवानिवृत्त अशोक जायसवाल को पादरी बाजार स्थित घर से रेलवे स्टेडियम जाते समय बदमाशों ने कौवाबाग अंडरपास से अगवा कर लिया था। बदमाशों ने एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। पुलिस ने मामले में बेलघाट निवासी करुणेश दुबे समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था। इधर, घटना के मास्टरमाइंड कमालुद्दीन ने बीते 29 जुलाई को रायबरेली में दर्ज पुराने चोरी के केस में आत्मसमर्पण कर दिया था। 12 अगस्त को कमालुद्दीन को मामले में वारंट बी पर पेशी के लिए लाया गया था। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया था कि उसे करुणेश से गाड़ी खरीदनी थी, इसलिए सहयोग किया। उसने कहा कि वह तीन लोगों को लेकर गया था। घटना में इस्तेमाल हुई कार उसने किराए पर ली थी। लेकिन पुलिस के सामने अब भी कई सवाल अनुत्तरित हैं, अपहरण की मुखबिरी किसने की, साजिश में और कौन-कौन शामिल था। कार की बरामदगी कहां से होगी। लिहाजा पुलिस उसे कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। एसपी सिटी अनुराग त्यागी ने बताया कि सोमवार को विवेचक चार दिन की कस्टडी रिमांड के लिए कोर्ट में अर्जी देंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें