फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दरोगा के बेटे की जगह परीक्षा देने के आरोपी को पुलिस ने भिजवाया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया निवासी दरोगा के बेटे गौतम की जगह अमरपाल यादव दे रहा था परीक्षा
विज्ञापन


बीए छठवें सेमेस्टर की राजनीतिशास्त्र की परीक्षा देने के दौरान पकड़ा गया था

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में दरोगा के बेटे की जगह परीक्षा देने वाले आरोपी अमरपाल यादव को पुलिस ने रविवार को जेल भिजवा दिया। वह बिछिया निवासी दरोगा के पुत्र गौतम यादव की जगह परीक्षा दे रहा था। बीए छठवें सेमेस्टर के राजनीतिशास्त्र की परीक्षा के दौरान शक होने पर कक्ष निरीक्षक ने उसे पकड़ा तो उनसे आरोपी उलझ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद केस दर्ज करने के बाद जेल भिजवाया दिया।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में सम सेमेस्टर की परीक्षाओं के क्रम में शनिवार को दूसरी पाली में बीए छठवें सेमेस्टर के राजनीतिशास्त्र की परीक्षा चल रही थी। महाराणा प्रताप परिसर स्थित शिक्षा संकाय भवन में राजनीति शास्त्र की परीक्षा के दौरान कक्ष में बैठे परीक्षार्थी का चेहरे और उसके प्रवेश पत्र की मिलान हो रही थी। कक्ष में बिछिया निवासी गौतम यादव की जगह सिकरीगंज निवासी अमरपाल यादव परीक्षा देने बैठा था। मिलान के दौरान फोटो में अंतर दिखा। यह देख कक्ष निरीक्षक पूछताछ करने पर युवक घबरा गया और उनसे उलझ गया। इसके बाद नियंता मंडल के सदस्यों को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद नियंता मंडल के सदस्यों ने युवक को परीक्षा हॉल से बाहर निकाला और पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। डीडीयू प्रशासन ने कैंट थाने में तहरीर दी। रविवार को पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद आरोपी को जेल भिजवा दिया। कैंट थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि युवक को गिरफ्तार कर स्पेशल कोर्ट में भेजा गया, जहां से जेल भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें