फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ऑटो में छूटा बैग बरामद कर पुलिस ने लौटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। महेवा मंडी से मंगलवार को ऑटो में बैठकर घंटा जा रहे एक आभूषण व्यवसायी का बैग ऑटो में ही छूट गया। इसके बाद ऑटो चालक चला गया। कुछ देर बाद उन्हें बैग का ध्यान गया तो परेशान हो उठे। उन्होंने बसंतपुर चौकी पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से बैग बरामद कर व्यवसायी को लौटा दिया।
विज्ञापन

अलीगढ़ के कोतवाली के भोजपुरा के रहने वाले ताज मोहम्मद स्वर्ण आभूषण व्यवसायी हैं। वह घंटाघर के पास किसी स्वर्ण व्यवसायी से मिलने आए थे। मंगलवार की सुबह उन्होंने महेवा मंडी से एक ऑटो घंटा घर जाने के लिए पकड़ी। घंटाघर में वह उतर गए और भूलवश ऑटो में उनका बैग छूट गया। इसमें कपड़े व 60 हजार रुपये मौजूद थे। इसके बाद उन्होंने बसंतपुर चौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद चौकी प्रभारी उमाशंकर कन्नौजिया ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से उस ऑटो को खोज लिया। इसके बाद बैग को बरामद कर ताज मोहम्मद को सुपुर्द कर दिया। बैग में पैसे सही सलामत देख ताज मोहम्मद ने पुलिस का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें