फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सीएम ने दिवंगत महानगर भाजपा अध्यक्ष के घर जाकर दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी ने मंगलवार को भाजपा के महानगर अध्यक्ष रहे देवेश श्रीवास्तव के घर जाकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा जेल बाईपास रोड दिवंगत जितेंद्र सिंह के घर जाकर परिजनों से मुलाकात की।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मंगलवार सुबह 10:30 बजे वाराणसी से गोरखपुर पहुंचे। इसके बाद देवेश श्रीवास्तव के दुर्गाबाड़ी राेड स्थित घर पर पहुंचे। 11 जून को देवेश का हृदयाघात से निधन हो गया था। सीएम योगी ने चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
यहां के बाद मुख्यमंत्री योगी जेल रोड स्थित जितेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू सिंह के घर पहुंचे। गुड्डू सिंह का भी विगत दिनों निधन हो गया था। मुख्यमंत्री ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक विपिन सिंह आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


रेलकर्मी अजय सिंह के घर जाकर पूछा हाल
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी ने मंगलवार को रेलकर्मी अजय कुमार सिंह के आवास पर जाकर उनका कुशलक्षेम जाना और उनके शीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की कामना की। अजय कुमार सिंह रेल सेवा में आने से पहले भाजयुमो के पदाधिकारी थे। मुख्यमंत्री ने गंगानगर कॉलोनी स्थित उनके आवास पर जाकर उनका हालचाल जाना।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें