फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जेवर गिरवी रखकर सोशल मीडिया के दोस्त को भेजे रुपये, गढ़ी लूट की कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
जानीपुर। गोला थाना क्षेत्र के लाहीडाड़ी गांव निवासी एक महिला ने तीन अज्ञात युवकों पर मंगलसूत्र व कान की बाली लूटकर भागने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की तो मामला झूठा निकला।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को बताया कि वह मायके आई हुई है। बुधवार की दोपहर सामान खरीदकर जानीपुर चौराहे से घर जा रही थी। अभी कुछ दूर आगे बढ़ी थी कि नशे की हालत में तीन युवक आए और मंगलसूत्र व बाली छीनकर भाग गए। थानाध्यक्ष गोला अंजुल चतुर्वेदी ने बताया कि महिला के साथ लूट नहीं हुई है। सोशल मीडिया के दोस्त को उसे 14 हजार रुपये भेजना था। मंगलसूत्र व बाली गिरवी रखकर रुपये भेज दिया। पति को जानकारी न हो, इसलिए वह लूट की झूठी कहानी गढ़ रही है। सीसीटीवी कैमरे से फुटेज खंगाले जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें