फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दिल्ली जाने वाली पूजा स्पेशल ट्रेन का बदला प्लेटफॉर्म, यात्री हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
प्लेटफॉर्म चार से जाने के लिए पहले एनाउंस हुआ, बाद में ट्रेन गई प्लेटफाॅर्म दो से
विज्ञापन

भीड़ देखकर ट्रेन को डेढ़ घंटे री-शिड्यूल कर चलाया गया
गोरखपुर। छठ बाद सभी ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ देखने को मिल रही है। शनिवार सुबह पूजा स्पेशल ट्रेन का प्लेटफॉर्म बदल दिए जाने से यात्रियों को खूब सांसत हुई। उन्हें सामान लेकर सीढ़ी से दूसरे प्लेटफॉर्म तक जाना पड़ा। हालांकि, प्लेटफॉर्म बदलने की सूचना पहले से प्रसारित करने और अधिकारियों और आरपीएफ की मुस्तैदी के चलते कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

दरअसल, भीड़ को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने ट्रेनों के प्लेटफाॅर्म बदलने पर रोक लगा दी है। कुछ तकनीकी व अन्य परिस्थितियों में ही अधिकारियों के आदेश के बाद ही प्लेटफॉर्म बदलना है। शनिवार सुबह करीब सात बजे 04021 गोरखपुर-दिल्ली पूजा स्पेशल प्लेटफॉर्म नंबर चार की जगह पर दो घंटे देर से प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर आई। प्लेटफॉर्म चार की सूचना पाकर सुबह से सैकड़ों की संख्या में यात्री प्लेटफाॅर्म नंबर चार पर खड़े थे।
विज्ञापन

करीब सात बजे ट्रेन के प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर आने की सूचना प्रचारित होने लगी। कुछ ही देर में ट्रेन प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर आ गई। यात्री सामान लेकर दौड़ पड़े। फुट ओवरब्रिज पर धक्का-मुक्की के बीच किसी तरह ट्रेन तक पहुंचे। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए ट्रेन को डेढ़ घंटे री-शिड्यूल कर दिया गया, जिसके बाद करीब 8:30 बजे ट्रेन दिल्ली के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन



कोट
कुछ तकनीकी दिक्कत थी, इसलिए पहले अधिकारियाें ने भीड़ का आकलन किया। इसके बाद निर्णय लिया गया। ट्रेन के प्लेटफॉर्म बदलने से काफी पहले लगातार सूचना प्रसारित कराई गई। किसी तरह की दिक्कत यात्रियों को नहीं हुई।

- पंकज कुमार सिंह, सीपीआरओ, एनईआर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें