फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 14 करोड़ से पिपराइच-भटहट-बैलो रोड का होगा चौड़ीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। जिले के उत्तरी क्षेत्र में रहने वाली करीब डेढ़ लाख आबादी के लिए यह खबर राहत भरी है। पीडब्ल्यूडी पिपराइच-भटहट-बैलो मार्ग को चौड़ीकरण करने की तैयारी कर रहा है। शासन से भी इसको लेकर हरी झंडी मिल गई है। करीब 14 करोड़ से साढ़े सात किलोमीटर लंबी सड़क को टू-लेन बनाया जाएगा। सड़क के चौड़ा हो जाने से आवागमन से राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन


पिपराइच-भहटट-बैलो मार्ग आगे जाकर कुशीनगर जिले को जोड़ने वाले सिधावल मार्ग से जुड़ जाता है। इसके चलते इस मार्ग पर आवागमन का लोड अधिक रहता है। यह सड़क कहीं पर ढाई तो कुछ जगह पर तीन मीटर चौड़ी है। चौड़ाई कम होने से आवागमन में लोगों को दिक्कतें होती हैं। सामने किसी बड़े वाहन के आने पर सड़क से नीचे उतरकर ही आगे जाना पड़ता है। सड़क की चौड़ाई कम होने से इस मार्ग से आने वाले करीब 20 से 25 गांव के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। पीडब्ल्यूडी ने इसके चौड़ीकरण का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। शासन से सड़क को चौड़ा करने की अनुमति मिल गई है। यह सड़क करीब साढ़े पांच से छह किलोमीटर चौड़ी बनाई जाएगी। निर्माण की तैयारी शुरू कर दी गई है। विभाग टेंडर की प्रक्रिया शुरू करने वाला है। प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
-
गोरखपुर के लिए राह होगी आसान
सड़क के चौड़ीकरण होने से चकजलाल, बैलो, पोखरभिंडा, चकिया, पकड़ियार, समधार खुर्द, समधार बुजुर्ग आदि गांव के लोगों का गोरखपुर जिला मुख्यालय जाने की राह आसान हो जाएगी। इस सड़क के उत्तर कुशीनगर जिले के पकड़ी, लखीमा, सिधावल, होलिया परतावल आदि गांव के लोगों का गोरखपुर, भटहट और महराजगंज जाने में आवागमन आसान हो जाएगा।
विज्ञापन


वर्जन...
पिपराइच-भटहट-बैलो की करीब साढ़े सात किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण की योजना है। इसको लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस सड़क का काम जल्द शुरू हो जाने का अनुमान है।
विज्ञापन


अरविंद सिंह, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें