फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सीलिंग की जमीन पर लगे पिलर को किया क्षतिग्रस्त, चार पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सरदारनगर। चौरीचौरा तहसील में मलमलिया गांव में पैमाइश के बाद सीलिंग की जमीन पर लगाए गए 15 पिलर को कुछ लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। लेखपाल की तहरीर पर एम्स थाने की पुलिस ने चार के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, जानकारी होते ही प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन


प्रशासन ने मलमलिया गांव में सीलिंग की 214.88 एकड़ जमीन खोजी है। इस जमीन पर लोग खेती करते हैं। लेखपाल राकेश दुबे ने एम्स थाने में तहरीर देकर बताया कि चार दिन पहले जमीन की पैमाइश कर सीलिंग की जमीन की पैमाइश की गई और पिलर लगाए गए। उसमें से 15 पिलर को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। प्रधान से पता चला कि भटगावां निवासी नागेंद्र यादव पुत्र बुधु यादव ने पिलर को तोड़ा है। पैमाइश के पहले दिन से ही मठिया बुजुर्ग निवासी संजय मौर्य, भटगावां निवासी कृष्ण मोहन शुक्ला व मिठाबेल निवासिनी मोनिका दुबे मौके पर उपस्थित होकर गुटबंदी करते हुए अन्य लोगों को कार्य के प्रति भड़काने व उकसाने के साथ ही सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने की कोशिश कर रहे थे। इन लोगों की ओर से शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास किया जाता रहा। घटना से संबंधित फोटोग्राफ व वीडियो सुरक्षित किया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों लोगों के खिलाफ चकबंदी अधिनियम के तहत शांति व्यवस्था भंग करने और सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


कोट

लेखपाल की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है, साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
योगेंद्र सिंह, सीओ कैंट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें