फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पीईटी आज और कल, 49 केंद्रों पर 93 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षार्थियों की भीड़ को देखते हुए कक्षा 12 वीं तक के स्कूल व कोचिंग संस्थान बंद रखने के आदेश
विज्ञापन

गोरखपुर। यूपीएसएसएससी की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) शनिवार और रविवार को शहर के 49 केंद्रों पर होगी। परीक्षा में कुल 93,024 अभ्यर्थी शामिल होंगे। शांतिपूर्ण और नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कई स्तरों पर तैयारियां की है। परीक्षार्थियों की भीड़ को देखते हुए डीएम दीपक मीणा ने कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल और कोचिंग संस्थान बंद रखने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अमरकांत सिंह ने बताया कि परीक्षा चार पालियों में होगी। दोनों दिन पहली पाली में सुबह 10 से दोपहर 12 और दूसरी पाली में अपराह्न तीन से शाम पांच बजे तक परीक्षा संपन्न होगी। सभी केंद्रों पर औसतन 480 परीक्षार्थियों की बैठने की व्यवस्था की गई है। सभी केंद्रों पर केंद्राध्यक्षों के साथ सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है। केंद्र पर प्रवेश के समय पहचान पत्र और प्रवेश पत्र दिखाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें