फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: होली पर घर लौट रहे परदेसी... रेलवे स्टेशन पर उमड़ा हुजूम

विज्ञापन
विज्ञापन
बस और ट्रेन में सीट के लिए होती रही मारामारी, प्राइवेट बस संचालक वसूल रहे मनमाना किराया
विज्ञापन

गोरखपुर। अपनों संग होली मनाने के लिए परेदसी अब घर लौटने लगे हैं। दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, बंगलूरू आदि शहरों से ट्रेन का सफर कर लोगाें का हुजूम रेलवे स्टेशन के साथ ही बस स्टेशन पर पहुंचने लगा है। बुधवार को बस और ट्रेनों में लोगों की भीड़ नजर आई।
बुधवार की शाम चार बजे रेलवे स्टेशन पर यशवंतपुर से आने वाली 12592 गोरखपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन 40 मिनट की देरी से प्लेटफाॅर्म सात पर पहुंची। ट्रेन के रुकते ही यात्रियों ने जब प्लेटफाॅर्म पर उतरना शुरू किया तो वहां पैर रखने तक की जगह नहीं बची। सीढि़यों के साथ ही उपरिगामी पुल पर भी यात्रियों की लंबी कतार दिखी।
विज्ञापन

ट्रेन से उतरे कौड़ीराम के रहने वाले आशुतोष ने बताया कि उन्होंने स्लीपर में सीट बुक कराई थी, लेकिन ट्रेन में भीड़ इतनी अधिक थी कि अपनी सीट पर बैठने में भी उन्हें दिक्कत हुई। ढाई हजार किमी की यात्रा उन्हें बैठकर ही पूरी करनी पड़ी। महाराजगंज के अजय ने बताया कि ट्रेन में भारी भीड़ थी, स्लीपर कोच की स्थिति जनरल से भी खराब थी। रास्ते में परेशानी का सामना करना पड़ा।

....................


लोकल रूटों पर करना पड़ा बसों का इंतजार
होली पर यात्रियों के दबाव को देखते हुए रोडवेज ने लोकल रूटों पर बसों का फेरा बढ़ा दिया है। बावजूद इसके यात्रियों की दुश्वारियां कम नहीं हो पा रही हैं। लोगों को गंतव्य तक पहुंचाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
रोजी-रोजगार के लिए बाहर रह रहे लोगों का होली पर घर आने का सिलसिला शुरू हो गया है। इन दिनों रूटीन की ट्रेनें पूरी तरह से पैक हैं। ऐसे में रोडवेज की बसें ही यात्रा का प्रमुख साधन हैं। दिल्ली, कानपुर, लखनऊ आदि महानगरों से गोरखपुर आने वाली बसें पूरी तरह से पैक होकर आ रही हैं। वहीं गोरखपुर पहुंचने के बाद आगे का सफर और मुश्किल हो जा रहा है। कुशीनगर, देवरिया, सिद्धार्थनगर, बड़हलगंज, महराजगंज, सलेमपुर, फरेंदा, दोहरीघाट आदि स्थानों पर जाने के लिए घंटों बस का इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं लंबी रूट की बसें खाली रहीं। बुधवार को बस स्टेशन पर काफी भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन


....................


बिहार जाने के लिए परेशान हो रहे यात्री
होली पर बिहार जाने के लिए नंदानगर प्राइवेट बस स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ उमड़ी। विभिन्न ट्रेनों से रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद लोग ऑटो और ई-रिक्शा से नंदानगर स्थित प्राइवेट बस स्टेशन पहुंचे, जहां आगे की यात्रा के लिए भी उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बस स्टेशन पहुंचे रमेश ने बताया कि बसों की कमी है। इससे उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं बस संचालक लोगों से मनमाना किराया भी वसूल रहे हैं। प्रत्येक टिकट पर 20 से 50 रुपये अतिरिक्त लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें