फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: हॉस्पिटल में मरीज की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल 60 वर्षीय रमेश को परिजनों ने इलाज के लिए कराया था भर्ती
विज्ञापन

पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके में जेल रोड पर स्थित निजी हॉस्पिटल में बृहस्पतिवार सुबह उपचार के दौरान रमेश रावत (60) की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों ने डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार, बांसगांव इलाके के भैरोपुर निवासी रमेश रावत दीवानी कचहरी में मुंशी का काम करते थे। 10 अक्तूबर को सुबह लगभग 10 बजे वह साइकिल से कचहरी जा रहे थे। रास्ते में एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनके एक पैर में फ्रैक्चर हो गया। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के बाद डॉक्टर ने उन्हें निजी हॉस्पिटल में ऑपरेशन के लिए भेजा। ऑपरेशन के बाद भी दर्द कम नहीं होने पर परिजन उन्हें शाहपुर स्थित जेल रोड के निजी हॉस्पिटल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि वहां मरीज के पैर को लापरवाहीपूर्वक मोड़ा गया, जिससे तेज पसीना और शरीर में असामान्य प्रतिक्रिया हुई और उसी दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के भाई महेश रावत ने आरोप लगाया कि उनके भाई ठीक थे। केवल पैर में दर्द था लेकिन डॉक्टर की लापरवाही से मौत हुई। सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि परिजनों ने तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें