फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: विजिलेंस का छापा, दो टीटीई के पास मिले अतिरिक्त रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
सप्तक्रांति में ईसी रेलवे और कामाख्या-गोमतीनगर एनईआर में एनईआर विजिलेंस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

विजिलेंस टीम ने कार्रवाई के लिए कामर्शियल विभाग से की संस्तुति
गोरखपुर। कामख्या-गोमतीनगर और सप्तक्रांति एक्सप्रेस में रेलवे विजिलेंस ने छापा मारकर दो टीटीई को पकड़ लिया। तलाशी में दोनों के पास अतिरिक्त रुपये मिले हैं। विजिलेंस ने रिपोर्ट तैयार कर रेलवे काॅमर्शियल विभाग को कार्रवाई के लिए संस्तुति की है।

दिवाली और छठ में यात्रियों की भीड़ का फायदा कुछ टीटीई उठा रहे हैं। रुपये लेकर बर्थ उपलब्ध कराने की शिकायत पर रेलवे की विजिलेंस टीम सक्रिय हो गई है। बुधवार शाम सप्तक्रांति एक्सप्रेस में ईसी रेलवे की विजिलेंस टीम ने नरकटियागंज से कप्तानगंज के बीच टीटीई को रुपये लेते पकड़ लिया। टीटीई भी ईसी रेलवे के थे। विजिलेंस टीम ने गोरखपुर पहुंचने पर लिखा-पढ़ी कर ईसी रेलवे को कार्रवाई के लिए रिपोर्ट की है और स्थानीय विजिलेंस टीम को सूचना दी।
विज्ञापन

वहीं, कामख्या-आनंद विहार एक्सप्रेस के गोरखपुर जंक्शन पर पहुंचने पर विजिलेंस ने टीटीई के पास से अतिरिक्त रुपये बरामद किए। बताया जा रहा है कि टीटीई छपरा स्टेशन से सवार हुआ था और उसकी ड्यूटी गोरखपुर तक थी। टीटीई टीम को रुपये का हिसाब नहीं दे पाए। सूत्रों की मानें तो बेटिकट यात्रियों से रुपये लेकर उन्हें यात्रा कराया जा रहा था। विजिलेंस टीम ने भ्रष्टाचार के मामले में टीटीई के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है।
विज्ञापन

18 अक्तूबर को भी विजिलेंस टीम ने हमसफर एक्सप्रेस में छापा मारकर टीटीई और कोच अटेंडेंट को वसूली करते पकड़ा था। वे बिना टिकट यात्रियों से 15 सौ रुपये लेकर आनंद विहार से गोरखपुर तक की यात्रा करा रहे थे। टीम को गोंडा स्टेशन पर कोच नंबर बी- 16 और 18 में बिना टिकट यात्री बैठे मिले। यात्रियों ने बताया कि उन्होंने कोच अटेंडेंट को 15-15 सौ रुपये ऑनलाइन भुगतान किया है। इसके अलावा ट्रेन साइड वेंडिंग (टीएसवी) के मैनेजर के पास से निर्धारित से 30 हजार रुपये अधिक की धनराशि बरामद की गई। विजिलेंस टीम ने भ्रष्टाचार के मामले में टीटीई और कोच अटेंडेंट के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें