फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: महिला डाक्टर के पति और बच्चों को पटीदार ने पीटा, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखनाथ इलाके की घटना, पुलिस कर रही जांच पड़ताल
विज्ञापन

गोरखपुर। गोरखनाथ इलाके में महिला डॉक्टर के पति और नाबालिग बच्चों को उनके पटीदारों ने मारपीट कर घायल कर दिया। डाक्टर का आरोप है कि पटीदार उनकी और उनके परिवार की हत्या करने की साजिश रच रहे हैं। जटेपुर दक्षिणी की डॉ. दिव्या गुप्ता की तहरीर पर बुधवार को पटीदारों पर केस दर्ज कर लिया गया है। गोरखनाथ पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

डाॅ. दिव्या गुप्ता ने तहरीर देकर बताया कि उनके पटीदार भोलू गुप्ता उर्फ अमित, उनकी मां नीलम गुप्ता, पत्नी पूनम गुप्ता और बहन परी गुप्ता आए दिन उनके परिवार को प्रताड़ित करते हैं। सोमवार रात टंकी से पानी गिरने को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद मंगलवार रात करीब नौ बजे सभी मिलकर उनके पति शिवशंकर, बेटी और बेटे को मारपीट कर घायल कर दिए। उनके बेटे की अंगूली में सूजन हो गया है, सिर में गंभीर चोटें आई हैं। गोरखनाथ थाना प्रभारी शशि भूषण राय ने बताया कि केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें