फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शहर के प्रमुख चौराहों पर बनेगी पार्किंग, तलाशी जा रही जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शहरवासियों को जाम से निजात दिलाने के लिए हर चौराहे पर पार्किंग की व्यवस्था होगी। इससे सड़कों पर वाहन कम दिखेंगे और जाम की स्थिति भी नहीं बनेगी। इसके लिए नगर निगम चौराहों पर जमीन की तलाश कर रहा है। पार्क रोड में पार्किंग के लिए जगह चिन्हित कर टेंडर भी निकाल दिया गया है।
विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद नगर निगम चौराहों पर पार्किंग बनाने में जुटा है। पार्क रोड में निगम की जमीन पर पार्किंग बनाई जाएगी। इसका संचालन निजी फर्म करेगी जिसके लिए निगम ने ई-निविदा आमंत्रित की है। इस रोड पर खरीदारी करने आए लोग अक्सर सड़क पर गाड़ी खड़ी कर देते हैं। इससे वहां जाम की स्थिति बन जाती है। इस रोड पर नगर निगम की जमीन खाली है जहां पार्किंग बनाई जाएगी। यहां पर दो पहिया और चार पहिया वाहन खड़े किए जा सकेंगे। गोलघर में निगम की मल्टीलेवल पार्किंग पहले से है लेकिन बहुत सारे वाहन सड़क पर खड़ा कर दिए जाते हैं। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस अभियान चलाकर नो पार्किंग में खड़े वाहनों को हटवा रही है। वहीं, घंटाघर में भी एक मल्टीलेवल पार्किंग एवं शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण चल रहा है जो 2025 में पूरा हो जाएगा। इसके बन जाने से उस इलाके में जाम की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी।

गोलघर और मोहद्दीपुर में वैले पार्किंग की भी योजना
नई जगहों पर पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम निजी फर्म की मदद लेगा। मोबाइल एप आधारित जगह-जगह पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराने का जिम्मा निजी कंपनी पार्कमेट स्मार्ट पार्किंग सॉल्यूशन को दिया जाएगा। कंपनी पहले सर्वे कर आकलन करेगी। सर्वे व निगम क्षेत्र में नए पार्किंग प्लेस विकसित करने के लिए निगम को कोई धनराशि नहीं देनी होगी। 11 दिन तक होने वाले सर्वे के लिए जल्द ही निगम पत्र जारी करेगा। सर्वे के दौरान कंपनी के विशेषज्ञ यातायात प्रभाव का आकलन करेंगे। साथ ही पार्किंग मांग का विश्लेषण करेंगे। अगर कंपनी की सलाह से निगम को राजस्व की अच्छी आय होगी तो रेवेन्यू शेयरिंग माडल तय कर कंपनी को भी निर्धारित धनराशि दी जाएगी। वहीं, मोहद्दीपुर और गोलघर में वैले पार्किंग बनाने की योजना है। इसमें वाहन स्वामी को पार्किंग स्थल तक जाने की जरूरत नहीं होगी। निकटतम पार्किंग स्थल पर उपलब्ध कंपनी का ड्राइवर ही गाड़ी को पिक करेगा और फिर पहुंचाएगा।
विज्ञापन


कोट...
शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए प्रमुख बाजारों और चौराहों पर पार्किंग बनाई जाएगी। इससे वाहन सड़क पर नहीं खड़े होंगे। इसके लिए जमीन की तलाश की जा रही है। पार्क रोड में पार्किंग के संचालन के लिए फर्म से आवेदन मांगा गया है। जल्द ही प्रक्रिया पूरी कर इसे शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

- निरंकार सिंह, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें