फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: फुटपाथ पर पार्किंग... दुकानों के सामने अतिक्रमण से लग रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बक्शीपुर में आए दिन जाम की समस्या से जूझते हैं लोग
विज्ञापन


पैदल यात्रियों के लिए बना था फुटपाथ, खड़ी होती हैं गाड़ियां

गोरखपुर। पैदल यात्रियों के चलने के लिए नगर निगम सड़क किनारे फुटपाथ बनवा रहा है। लेकिन कुछ लोग यहां वाहनों को खड़ी कर रहे हैं जिससे सड़क पर जाम की स्थिति बन रही है। अग्रसेन तिराहे से बक्शीपुर तक सड़क का यही हाल है। दोनों तरफ फुटपाथ पर गाड़ियां पार्क रहती हैं। जहां जगह खाली है वहां ठेले लगाकर अतिक्रमण हुआ है। इससे आए दिन लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है।
मंगलवार दोपहर 1:15 बजे अग्रसेन तिराहे के सामने सड़क पर लाइन से बाइक खड़ी थीं। वहां नाले किनारे रस्सी से घेरकर पार्किंग बनाई गई थी। एक पिलर लगा था जिसपर लिखा था कि यह एक बैंक की पार्किंग है। इसके बाद फुटपाथ तक गाड़ियां खड़ीं थीं। सड़क की दूसरी तरफ ठेले लगे थे जिसके पास लोग गाड़ी खड़ी कर खरीदारी कर रहे थे। आगे बढ़ने पर बाएं तरफ एक अस्पताल के आगे चार पहिया वाहन फुटपाथ पर खड़ी दिखी। दूसरी तरफ भी एक दुकान के सामने फुटपाथ पर कार पार्क थी। वैसे तो यह सड़क टू लेन की है और इसके बाद दोनों तरफ फुटपाथ है लेकिन अतिक्रमण से सड़क संकरी नजर आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगे बढ़ने पर जुबिली इंटर कॉलेज के सामने लाइन से ठेले लगे थे। एक छोला भटूरा की दुकान के सामने कुछ लोग बाइक खड़ी कर रुके थे। आगे एक सिम बेचने वाले शख्स ने बाइक पर छाता लगाया था और कुर्सी लगाकर बैठा रहा। दोनों तरफ अतिक्रमण से गाड़ियों को निकलने में परेशानी हो रही थी। बक्शीपुर में भी दुकानों के सामने गाड़ियां खड़ी दिखीं। बक्शीपुर चौराहे से आगे बढ़ने पर सड़क किनारे बांसफोड़ दिखे। वहां पर अस्थायी निर्माण कर रह रहे थे। मारवाड़ बिजनेस स्कूल के पास सड़क किनारे एक बड़ा ट्रांसफॉर्मर था। इसकी आड़ में आधी सड़क तक बांसफोड़ों ने कब्जा कर लिया था। सड़क के दोनों तरफ करीब 10 परिवार रह रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें