फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आवागमन में बाधक 10 स्थानों पर बंद कराई पार्किंग, बेसमेंट खाली कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
जीडीए ने दिसंबर में अभियान चलाकर चिह्नित किए थे 25 स्थान
विज्ञापन

बेसमेंट में पार्किंग के अलावा कॉमर्शियल गतिविधियों पर होगी सख्त कार्रवाई
गोरखपुर। शहर की जिन 25 व्यावसायिक भवनों के सामने सड़क पर अवैध पार्किंग की वजह से जाम लग रहा था, उनमें से 10 जगहों की पार्किंग हटवा दी गई है। इन भवनों के बेसमेंट खाली कराकर वहां पार्किंग शुरू कराई गई है। शेष 15 भवन के मालिकों को भी अवैध पार्किंग बंद करने और बेसमेंट का उपयोग पार्किंग के लिए करने की चेतावनी दी गई है।
जीडीए के प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह ने बताया कि राप्तीनगर फेज वन में साजिद अली के एसएस टॉवर में किचन और स्टोर संचालित हो रहा था। यहां सड़क पर सरफेस पार्किंग बंद कराया गया। सदानंद वर्मा के काॅम्प्लेक्स में पार्किंग के स्थान पर स्टोर संचालित हो रहा था। यहां भी सरफेस पार्किंग बंद करा दी गई। वहीं, एचएन सिंह चौराहा पर सज्जन माथुर के काॅम्प्लेक्स में पार्किंग के स्थान पर दुकानें संचालित हो रही थीं। दुकानों को खाली कराकर पार्किंग का संचालन शुरू कराया गया। यहां भी सड़क से पार्किंग हटवाई गई।
विज्ञापन

इसके अलावा भेड़ियागढ़ में चंद्रशेखर पांडेय के श्रीराम टॉवर में पार्किंग के स्थान पर संचालित दुकानों को बंद कराकर पार्किंग का संचालन शुरू कराया गया है। बशारतपुर के छह प्रतिष्ठानों की सरफेस पार्किंग खत्म कराई गई, जिनमें कुंदल लाल निगम, लक्ष्मी बेकर्स, स्मार्ट बाजार, रुद्रा, बुद्धा एवेंट बशातपुर और खरैया पोखरा का प्रतिष्ठान भगवती शामिल है।
दिसंबर में प्राधिकरण ने विशेष अभियान चलाकर जोन 1 और 2 के तहत मेडिकल रोड पर 25 प्रतिष्ठानों और बेतियाहाता क्षेत्र में छह प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन

प्राधिकरण के प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह ने बताया कि संबंधित जोन के सहायक अभियंताओं को निर्देश दिए गए हैं कि जिन प्रतिष्ठानों को नोटिस दिए गए हैं, वहां निर्धारित समय सीमा में पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त न होने पर सीलिंग की कार्रवाई की जाए। फिलहाल 10 स्थानों पर सरफेस पार्किंग खत्म कर बेसमेंट में पार्किंग संचालन शुरू किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें