फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आज-कल फिर ऑरेंज अलर्ट.. बादल छाए रहने व बूंदाबांदी के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ के चलते पलट गया मौसम, मंगलवार को नहीं निकली धूप
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान में 4.9 डिग्री की बढ़त से राहत, चार दिन ऐसे मौसम का अनुमान

गोरखपुर। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते एक दिन पहले ही मौसम में परिवर्तन हो गया। मंगलवार को पूरे दिन धूप नहीं निकली। वहीं बुधवार व बृहस्पतिवार को भी बादल छाए रहने व बूंदाबांदी के आसार हैं। मौसम विभाग ने दो दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
ईरान और उसके आसपास के इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके चलते मंगलवार सुबह अचानक मौसम पलट गया। पहले आसमान साफ रहने और धूप निकलने का पूर्वानुमान था, लेकिन सुबह कोहरे के साथ ही शीतलहर शुरू हो गई। पूरे दिन लोग ठंड से कांपते रहे। एक दिन पहले जहां दिन का तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस था तो वहीं मंगलवार को तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 घंटे में ही 06 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। इसके विपरीत सोमवार रात में अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस हो गया था जो सामान्य से करीब 4.9 डिग्री सेल्सियस अधिक था। मंगलवार रात में भी न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता 95 रही, जिसकी वजह से गलन का एहसास हुआ।
मौसम विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार बुधवार और बृहस्पतिवार को भी मौसम ठंडा रहेगा। इसके बाद 18 जनवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें