फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बाल सुधार गृह की चहारदीवारी कूदकर भागे दो बाल अपचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
एक पकड़ा गया, पीपीगंज इलाके के तुर्कवलिया का रहने वाला है भागने वाला बाल अपचारी
विज्ञापन


नई जगह सुधार गृह शिफ्ट होने के बाद नवंबर में विवाद के बाद ग्रील तोड़कर भागे थे तीन अपचारी



गोरखपुर। गुलरिहा थाना क्षेत्र के सालिकरामनगर के शिवपुर सहबाजगंज में स्थित राजकीय बाल सुधार गृह से मंगलवार सुबह नौ बजे एक बार फिर दो बाल अपचारी चहारदीवारी फांदकर भाग गए। हालांकि सूचना मिलते ही पुलिस ने एक को पकड़ लिया, लेकिन पीपीगंज के तुर्कवलिया का अपचारी भागने में सफल रहा। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उसके विरुद्ध एक किशोरी को भगाने के आरोप में केस दर्ज है।



नवंबर 2024 में भी तीन अपचारी ग्रील तोड़कर भागे थे। इसके बाद दावा किया गया था कि चारों तरफ सीसीटीवी कैमरा और चहारदीवारी पर कंटीले तार लगा दिए गए हैं। इसके बाद भी यह घटना हो गई।
विज्ञापन




नवंबर 2024 में तिवारीपुर थाना क्षेत्र में स्थित बाल सुधार गृह को शाहपुर थाना क्षेत्र के पादरी बाजार चौकी से कुछ दूरी पर शिफ्ट कर दिया गया था। हालांकि यह स्थान गुलरिहा थाना क्षेत्र में आता है। यहां आने के चार दिन बाद बाल अपचारियों के दो गुटों में विवाद हो गया था। रातभर हुई मारपीट में 10 अपचारी घायल हुए थे, सूचना पर सीओ गोरखनाथ समेत थाने की पुलिस रात में वहां पहुंची और मामले को शांत कराया।



इस विवाद का फायदा उठाते हुए तीन बाल अपचारी ग्रील तोड़कर भाग गए थे। कुछ देर बाद पुलिस ने दो को पकड़ लिया लेकिन देवरिया जिले के रहने वाले अपचारी का अब तक पता नहीं चला।



इस घटना के बाद अगले दिन एसएसपी से लेकर अन्य उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और व्यवस्थाओं को देखने के बाद एक हाॅल में रह रहे अपचारियों को अलग-अलग कमरों में रखने का निर्देश दिया था। साथ ही सीसीटीवी कैमरे, चहारदीवारी पर कंटीले तार लगवाने आदि के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन




सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि बाल सुधार गृह प्रभारी की सूचना के बाद गुलरिहा पुलिस ने एक बाल अपचारी को पकड़ लिया है। पीपीगंज के भागने वाले अपचारी की तलाश चल रही है। जल्द ही उसे भी पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें