फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: विद्युत ट्रांसफाॅर्मर से तेल चोरी, अभियंता ने दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। चोरी की आए दिन हो रही घटनाओं में अब ट्रांसफार्मर से भी तेल निकालने की घटना सामने आ रही है। एम्स थाना क्षेत्र के सिंघड़िया में माॅडल शाप के पास स्थापित चार सौ केवीए के ट्रांसफाॅर्मर से चोर तेल निकाल ले गए। ट्रांसफाॅर्मर एम्स थाने से थोड़ी दूर पर स्थापित है। पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में तेल चोरी की पूरी वारदात कैद हो गई है। खोराबार उपकेंद्र के अवर अभियंता शिवम चौधरी ने एम्स थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

खोराबार उपकेंद्र के अवर अभियंता शिवम चौधरी ने बताया कि 19 अक्तूबर की सुबह अवर अभियंता को किसी ने सूचना दी कि सिंघड़िया के माॅडल शाप के पास स्थापित चार सौ केवीए के ट्रांसफाॅर्मर से धुआं उठ रहा है। यह सुनकर कर्मचारियों को भेजा गया। उनका कहना था कि कर्मचारी अभी पड़ताल कर ही रहे थे तभी हम सभी वहां पहुंच गए। कर्मचारियों की सहायता से ट्रांसफाॅर्मर की जांच शुरू की। ट्रांसफाॅर्मर खोलने पर उसमें तेल ही नहीं मिला। इससे कुछ घंटे के लिए विद्युत व्यवस्था भी प्रभावित रही। हालांकि इसके बाद तेल मंगाकर ट्रांसफॉर्मर में डाला गया। इससे विद्युत व्यवस्था को बहाल किया गया। शिवम चौधरी ने बताया कि एम्स थाने में इस घटना को लेकर तहरीर दे दी गई है जिसमें अब पुलिस ही कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें