फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एनएसएस स्वयंसेवक अंकुर मिश्रा को राष्ट्रपति के हाथों मिला सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएसएस राष्ट्रीय पुरस्कार 2022-23 से सम्मानित हुए गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंकुर
विज्ञापन

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के एमए द्वितीय वर्ष के छात्र एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवक अंकुर कुमार मिश्रा को वर्ष 2022-23 के लिए “माई भारत–एनएसएस राष्ट्रीय पुरस्कार” से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें प्रदान किया।
अंकुर कुमार मिश्रा ग्राम धनहा उर्फ मल्लूदिह, वार्ड नंबर सात, कसया, जिला कुशीनगर (उत्तर प्रदेश) के निवासी हैं। उन्हें सामुदायिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान, मतदाता जागरूकता, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह पुरस्कार मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि यह विश्वविद्यालय के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। अंकुर ने अपने कार्यों से एनएसएस की मूल भावना ‘स्वयं से पहले समाज’ को सार्थक किया है। उनकी निष्ठा और सेवा भाव सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कुलपति ने अंकुर को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें