फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अब सेंट एंड्रयूज कॉलेज से कर सकेंगे ऑनलाइन कोर्स, बना नोडल सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
बीबीए, एमबीए, बीकॉम, एमकॉम और एमए अंग्रेजी की होगी ऑनलाइन पढ़ाई
विज्ञापन

गोरखपुर। कामकाजी लोग और घरेलू महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। अब वे शहर के सबसे पुराने महाविद्यालय सेंट एंड्रयूज कॉलेज से ऑनलाइन एवं ओडीएल (ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग) मोड में कोर्स कर सकेंगे। डीडीयू की तरफ से कॉलेज को नोडल सेंटर बनाया गया है। इसके तहत कॉलेज में बीबीए, एमबीए, बीकॉम, एमकॉम व एमए अंग्रेजी जैसे रोजगारपरक पाठ्यक्रमों में घर बैठे पढ़ाई कर सकेंगे।

प्राचार्य प्रो. एसडी राजकुमार और कोर्स मैनेजर मनोज गुप्ता ने इस पाठ्यक्रम को लेकर आयोजित प्रेसवार्ता में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यूजीसी की तरफ से सभी पांच ऑनलाइन डिग्री कार्यक्रमों को नियमित डिग्री के समकक्ष मान्यता प्रदान की गई है। गोरखपुर विश्वविद्यालय को नैक मूल्यांकन में ए प्लस प्लस ग्रेड होने के कारण इन कोर्स के संचालन की मान्यता मिली है। डीडीयू से संबद्ध प्रतिष्ठित कॉलेजों में से एक होने के कारण कॉलेज को इसके संचालन के लिए नोडल सेंटर बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में कॉलेज में किसी भी विषय में पढ़ रहे अर्ह छात्र भी इसमें प्रवेश लेकर एक साथ डुअल डिग्री ले सकते हैं। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी 15 अक्तूबर तक प्रवेश ले सकते हैं। इस मौके पर प्रो. सुशील राय व पाठ्यक्रम समनव्यक डॉ. विकास सरकार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें