फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बिना मैपिंग वाले 3.22 लाख मतदाताओं के पास सप्ताहभर में जाएगा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) में 3,22,468 मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो पाई है। अब उन्हें नोटिस भेजने के लिए प्रारूप प्रिंट होने लगा है। इसी सप्ताह बीएलओ नोटिस लेकर इन मतदाताओं के घर जाएंगे। नोटिस में निर्धारित स्थान व तिथि दर्ज रहेगी, जिसमें मतदाताओं को ईआरओ के समक्ष प्रस्तुत होकर अपने बारे में बताना होगा।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग की ओर से मंगलवार शाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये नोटिस बांटने और सुनवाई के माध्यम से निर्वाचन अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। एक जुलाई 1987 से पहले जन्मतिथि वाले मतदाताओं को स्वयं के दस्तावेज देने होंगे, जबकि उसके बाद जन्म लेने वाले मतदाताओं को माता-पिता में किसी एक के दस्तावेज जमा करने होंगे। दो दिसंबर 2004 के बाद जन्म लेने वाले मतदाताओं को अपने माता पिता के दस्तावेज भी जमा करने होंगे।

निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) प्रशांत वर्मा ने बताया कि एसआईआर में नोटिस अपलोड होने लगा है। बिना मैपिंग वाले मतदाताओं को बीएलओ नोटिस पहुंचाएंगे, जिसमें सुनवाई का स्थान, तिथि और समय भी दर्ज रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें