फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: खाली प्लॉट में कूड़ा फेंकने पर मालिक को जारी होगा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम जारी करेगा नोटिस, करनी होगी सफाई
विज्ञापन

गोरखपुर। शहर में स्वच्छता व्यवस्था सुधारने के लिए नगर निगम ने नई पहल शुरू की है। अब खाली पड़े प्लॉटों में कूड़ा फेंकने पर संबंधित प्लॉट मालिक को नोटिस जारी किया जाएगा। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने इसके लिए निरीक्षकों को निर्देश दिए हैं।
नगर आयुक्त ने कहा कि खाली प्लॉट में कूड़ा डालने से शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होती है और यह बीमारियों का कारण भी बनता है। इसलिए मालिकों को नोटिस देकर तय समय में सफाई कराना अनिवार्य होगा। समय पर सफाई न करने पर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने बताया कि पहले चरण में प्रमुख सड़कों और घनी आबादी वाले क्षेत्रों के खाली प्लॉटों की पहचान की जा रही है। इसके बाद शहरभर में अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालें और सफाई व्यवस्था में सहयोग करें।
नगर निगम का मानना है कि इस कदम से गंदगी और दुर्गंध की समस्या काफी हद तक कम होगी और डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियों पर भी नियंत्रण मिलेगा।

अग्निवीर भर्ती के लिए नगर में पहुंचे युवक फोटो संवाद

अग्निवीर भर्ती के लिए नगर में पहुंचे युवक फोटो संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें