फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई से सहमे अधिकारी: गोरखपुर DM ने इस लापरवाही पर 39 अधिकारियों को दिया नोटिस, जानिए क्या थी वजह

Sat, 23 Aug 2025 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

डीएम दीपक मीणा ने साफ कहा कि जन शिकायतों का निस्तारण किया जाना शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता में है। उसके बावजूद संपूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित न होना इन अधिकारियों की अनुशासनहीनता है। अगर तीन दिन में इन अधिकारियों ने स्पष्टीकरण नहीं दिया तो इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को सूचित किया जाएगा।
विज्ञापन
नवागत डीएम दीपक मीणा - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीएम दीपक मीणा ने 18 अगस्त को संपूर्ण समाधान दिवस पर तहसीलों में अनुपस्थित रहने पर बीडीओ, बीईओ, एक्सईएन सहित 39 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। डीएम ने इन सभी अधिकारियों को तीन दिन में स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


डीएम ने कहा कि जन शिकायतों का निस्तारण किया जाना शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता में है। उसके बावजूद संपूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित न होना इन अधिकारियों की अनुशासनहीनता है। अगर तीन दिन में इन अधिकारियों ने स्पष्टीकरण नहीं दिया तो इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को सूचित किया जाएगा।

अनुपस्थित रहने वालों में खजनी तहसील में खंड विकास अधिकारी, सहजनवां तथा उरूवां, खंड शिक्षा अधिकारी, बांसगांव तथा बेलघाट में सहायक विकास अधिकारी (सहकारी समितियां), सहायक विकास अधिकारी (समाज कल्याण), पशु चिकित्सा अधिकारी हरनही, सहायक अभियंता विद्युत खजनी, सहायक अभियंता सरयू नहर खंड, सहायक अभियंता यूपी एग्रो, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र बांसगांव, मत्स्य निरीक्षक खजनी एवं क्षेत्रीय विपणन अधिकारी खजनी शामिल हैं।

इसी प्रकार तहसील गोला में उप मुख्य चिकित्साधिकारी, सहायक अभियंता (विद्युत) बड़हलगंज, सहायक अभियंता (विद्युत) गोला, सहायक अभियंता बाढ़ खंड-2 गोरखपुर, सहायक अभियंता लघु सिंचाई बड़हलगंज, चकबंदी अधिकारी, अधिशासी अधिकारी न.प. उरुवा, खंड शिक्षा अधिकारी बेलघाट, खंड विकास अधिकारी बड़हलगंज, वन क्षेत्राधिकारी बड़हलगंज, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी गोला,
विज्ञापन

नायब तहसीलदार (सर्वे) बड़हलगंज, खंड विकास अधिकारी गोला, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) बड़हलगंज, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) गगहा, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) उरुवा, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) बेलघाट, सहायक विकास अधिकारी (कृषि) उरुवा, सहायक विकास अधिकारी (कृषि) बेलघाट,

सहायक विकास अधिकारी (सहकारी समिति) गोला, सहायक विकास अधिकारी (सहकारी समिति) बड़हलगंज, सहायक विकास अधिकारी (सहकारी समिति) गगहा, सहायक विकास अधिकारी (सहकारी समिति) उरुवा, सहायक विकास अधिकारी (सहकारी समिति) बेलघाट, तथा सहायक विकास अधिकारी (समाज कल्याण) बड़हलगंज को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें