फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पूर्वोत्तर रेलवे ने गोरखपुर को छह विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। टीएनएम ट्रस्ट की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय ओपन एज कैश मनी क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को तीन मैच खेले गए। पूर्वोत्तर रेलवे, गाजीपुर और बस्ती की टीमों ने अपने-अपने मैच जीत लिए।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे और गोरखपुर जनपद की टीम के बीच पहला मैच हुआ। पूर्वोत्तर रेलवे ने छह विकेट से जीत दर्ज की। रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गोरखपुर की टीम ने 36.4 ओवरों में सभी विकेट खोकर 131 रन बनाए। कप्तान निखिल राव ने 37 और परिवेश त्रिपाठी ने 29 रन बनाए। त्रिसाल ने चार और प्रशांत ने तीन विकेट चटकाए। 132 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पूर्वोत्तर रेलवे की टीम ने 27.3 ओवरों में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। रेलवे की ओर से प्रवीण सिंह यादव ने 34 और अंकित यादव ने 29 रन बनाए। प्रशांत अवस्थी को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
सेंट एंड्रयूज कॉलेज के मैदान पर गाजीपुर और सिद्धार्थनगर के बीच मैच खेला गया। गाजीपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 36.3 ओवरों में सभी विकेट खोकर 152 रन बनाए। देवराज पांडेय ने 30 और किशन सिंह ने 30 रनों का योगदान दिया। सिद्धार्थनगर की तरफ से पीयूष मिश्रा ने चार और आलोक मिश्रा ने तीन विकेट लिए। 153 रनों के लक्ष्य का पूछा करने उतरी सिद्धार्थनगर की टीम 87 रनों पर सिमट गई। बृजेश बिंद ने चार विकेट प्राप्त किए। बृजेश को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

नवल्स एकेडमी ग्राउंड पर बस्ती के खिलाफ महाराजगंज ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए सभी विकेट खोकर 110 रन बनाए। आदित्य वर्मा ने 35 रन बनाए। आदित्य कौशिक ने तीन विकेट हासिल किए। बस्ती की टीम ने मात्र 19.5 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अरमान खान ने 25 रन बनाए। आदित्य कौशिक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें