फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अलग-अलग नंबर से चलेगी एनईआर की पहली सर्कुलर ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड ने एनईआर के प्रस्ताव को दी मंजूरी, गोमतीनगर से पुणे-पनवेल तक चलेगी ट्रेन
विज्ञापन

गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे से चलने वाली एनईआर की पहली सर्कुलर ट्रेन अब अलग-अलग नंबर से चलाई जाएगी। यह ट्रेन गोमतीनगर-पुणे-पनवेल-कल्याण के रास्ते चलेगी। रेलवे बोर्ड ने पूर्वोत्तर रेलवे के नये प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए सर्कुलर ट्रेन को दो नंबरों से चलाने का आदेश जारी कर दिया है।
पूर्वोत्तर रेलवे के वाणिज्य विभाग ने सर्कुलर ट्रेन के लिए टिकट बुकिंग में तकनीकी दिक्कतों का हवाला देकर असमर्थता जाहिर की थी। वाणिज्य विभाग का कहना है कि एक ट्रेन नंबर से अलग-अलग स्टेशनों की फीडिंग नहीं हो पा रही है। रेलवे बोर्ड ने बीते सितंबर को गोमतीनगर-पुणे और पनवेल के लिए सर्कुलर ट्रेन चलाने की अधिसूचना जारी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने बुकिंग फीडिंग न होने की वजह से इस ट्रेन को दो नंबरों से चलाने का प्रस्ताव दिया था जिसे अब बोर्ड ने स्वीकार कर लिया है। यह सर्कुलर ट्रेन त्योहार में पूजा स्पेशल के रूप में चलाई जाएगी। यह ट्रेन गोमतीनगर से पनवेल और फिर पनवेल से पुणे जाएगी, लेकिन वापसी में ट्रेन कर नंबर बदल जाएगा और पुणे से सीधे ट्रेन गोमतीनगर आ जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें