फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: छपरा-आनंद विहार के बीच चलेगी एनईआर की पहली अमृत भारत ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड के निर्देश पर बुधवार को अमृत भारत की रेक छपरा पहुंची
विज्ञापन

15 सितंबर को बिहार में पीएम नरेंद्र मोदी दिखा सकते हैं हरी झंडी
गोरखपुर। छपरा से आनंद विहार तक गोरखपुर के रास्ते एनईआर की पहली अमृत भारत ट्रेन चलेगी। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर अमृत भारत की रेक बुधवार को गोरखपुर होते हुए छपरा पहुंच गई। ट्रेन को चलाने के लिए सारी औपचारिकताएं भी पूरी कर ली गई हैं। संभावना जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को बिहार के पूर्णिया में प्रस्तावित जनसभा में ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं।
विज्ञापन


छपरा-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन पहले से चलाई जा रही है। अब इस ट्रेन को अमृत भारत ट्रेन की रेक लगाकर चलाया जाएगा। एनईआर के यांत्रिक विभाग ने पिट उपलब्ध न होने की बात कहकर पहले संचलन पर आपत्ति लगा दी थी लेकिन रेलवे बोर्ड ने आपत्ति को खारिज करते हुए छपरा-आनंद विहार वाया गोरखपुर स्पेशल को अमृतभारत की रेक से चलाने की मंजूरी दे दी है। इसे चलाने के लिए बोर्ड ने अमृतभारत की एक रेक छपरा भेजने का निर्देश था। इसी निर्देश के क्रम में बुधवार को रेक गोरखपुर होकर छपरा पहुंच गई। यहां से परिचालन और यांत्रिक विभाग के साथ ही कुछ और रेलवे स्टॉफ भी छपरा गए हैं, जो ट्रेन की तकनीकी बिंदुओं की गहनता से जांच-पड़ताल करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें