फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नौसड़ जाम में नहीं फंसेंगे...एकला बंधे से चले जाएंगे वाराणसी फोरलेन

विज्ञापन
विज्ञापन
एकला बंधे से बाघागाड़ा तक रिंग रोड को शासन से मिली स्वीकृति
विज्ञापन

आठ करोड़ रुपये से नगर निगम कराएगा निर्माण

गोरखपुर। नौसड़ चौराहे पर लगने वाले जाम से जल्द राहत मिल जाएगी। एकला बंधा-बाघागाड़ा रिंग रोड को शासन ने स्वीकृति दे दी है। यह सड़क सीधे वाराणसी फोरलेन में मिल जाएगी। इस सड़क के किनारे फुटपाथ भी बनेगा, जिस पर लोग मार्निंग वॉक भी कर सकेंगे। सड़क नगर निगम बनवाएगा, जिस पर करीब आठ करोड़ रुपये खर्च होंगे।

नौसड़ से बाघागाड़ा फोरलेन तक जाने के लिए शहरवासियों को आए दिन जाम में फंसना पड़ता है। इस रोड पर कई मैरिज हॉल खुल गए हैं, जिससे सहालग के समय उधर से गुजरने में घंटों लग जाते हैं। इसे देखते हुए एक रिंग रोड का प्रस्ताव नगर निगम ने त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत शासन को भेजा था, जिसे मंजूरी मिल गई है। इस रिंग रोड के बनने से जाम से मुक्ति तो मिलेगी ही बाघागाड़ा की दूरी भी कम हो जाएगी। वहीं जब वाराणसी की तरफ जाने वाली गाड़ियां रिंग रोड से गुजरेंगी तो लखनऊ रूट पर भी सफर आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

प्रस्ताव के मुताबिक, सड़क दो हिस्से में बनेगा। पहले हिस्से में नौसड़ से 1100 मीटर तक सड़क सात मीटर चौड़ी रहेगी। इसके दोनों तरफ डेढ़ मीटर चौड़ाई में इंटरलॉकिंग की जाएगी। दूसरे पार्ट में 1780 मीटर की लंबाई में सड़क की चौड़ाई 3.75 मीटर रहेगी। सड़क बन जाने से शहरवासी मॉर्निंग वॉक के लिए भी जा सकेंगे। फुटपाथ पर बेंच, लाइटें भी लगाई जाएंगी।
-

नकहा ओवरब्रिज से हड़हवा फाटक रोड तक चौड़ी होगी सड़क
गोरखपुर। नकहा ओवरब्रिज से रामजानकी नगर चौराहा होते हुए हड़हवा फाटक तक की सड़क भी अब चौड़ी होगी। ढाई किमी लंबी इस सिंगल लेन सड़क को टू लेन बनाया जाएगा। शासन ने चौड़ीकरण के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दे दी है।
नगर निगम की योजना के मुताबिक, इसके निर्माण पर करीब 12 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सड़क के दोनों तरफ नाला होगा, जिसे फुटपाथ के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। इसे त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत बनाया जाएगा। नकहा ओवर ब्रिज मुख्य मार्ग से रेलवे फाटक होते हुए रामजानकी नगर चौराहा से हड़हवा फाटक तक इस सड़क पर वाहनों का ज्यादा लोड है। सड़क चौड़ी होने से लोगों को काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन

कोट

त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत दोनों सड़कों के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। उम्मीद है बहुत जल्द बजट भी स्वीकृत हो जाएगा, जिसके बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
संजय चौहान, मुख्य अभियंता नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें