फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मेहरबान हुए मानसून, शहर से लेकर गांव तक हुई झमाझम बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
74 एमएम बारिश हुई, इससे पहले 30 जून को हुई थी इतनी बारिश
विज्ञापन


मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में दी भारी बारिश की चेतावनी
गोरखपुर। महीने भर की बेरुखी के बाद मानसून फिर मेहरबान हुए हैं। सोमवार को जिले में औसतन 74 एमएम बारिश हुई। इससे सड़कों पर जलभराव हो गया। हालांकि बारिश ने गर्मी से बेहाल लोगों को राहत दी। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में हुई बारिश से धान की फसल को संजीवनी मिल गई।
सोमवार भोर में ही बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। सुबह 6 बजे लगभग पूरे जिले में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश शुरू हो गई। सुबह करीब 11 बजे से 12 बजे के बीच एक घंटे तक तेज बारिश हुई। इसके बाद फिर कभी हल्की तो कभी मध्यम बारिश होती रही। मौसम विभाग की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार, बीते 24 घंटे में 74 एमएम बारिश हुई है। देर रात तक बारिश हो रही थी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 48 घंटे में पूर्वी यूपी में भारी बारिश होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल से 23 फीसदी कम हुई है बारिश
मौसम विभाग ने इस साल सामान्य से अधिक बारिश की उम्मीद जताई थी। गोरखपुर में मानसून भी तय तारीख 18 जून को पहुंच गया था। इसके बावजूद जुलाई में बारिश उम्मीद से कम हुई है। मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार, जुलाई में अब तक 360.6 एमएम बारिश होनी चाहिए, लेकिन अभी तक केवल 276.7 एमएम बारिश ही हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें