फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चार हजार वर्ग फीट जमीन से कब्जा हटाएगा नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
नौसड़ राजस्व ग्राम के गाटा संख्या 200 की जमीन पर है कब्जा, 21 कब्जेदारों को चिह्नित कर नगर आयुक्त ने भेजा नोटिस
विज्ञापन

गोरखपुर। नौसड़ में करीब छह करोड़ रुपये की चार हजार वर्ग फीट जमीन से निगम कब्जा हटाएगा। राजस्व विभाग और सदर तहसील की संयुक्त टीम की पैमाइश रिपोर्ट मिलने के बाद शनिवार को अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने सभी 21 अवैध कब्जेदारों को नोटिस भेज दिया है। वहीं, अवैध निर्माण पर भी नोटिस चस्पा की गई है। चेतावनी दी गई कि अपने कब्जे के संबंध में नगर निगम में साक्ष्य प्रस्तुत कर एक हफ्ते में स्थिति स्पष्ट करें। ऐसा न करने पर नगर निगम अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाएगा।
राजस्व ग्राम नौसड़ में गाटा संख्या 200 में बंदोबस्ती एरिया 1.010 हेक्टेयर का है। यहां 0.400 हेक्टेयर जमीन नगर निगम की है। करीब चार हजार वर्ग मीटर जमीन पर काफी लोग अवैध रूप से वर्षों से व्यावसायिक इस्तेमाल कर रहे हैं। पिछले दिनों नगर निगम और तहसील सदर की संयुक्त टीम ने प्रवर्तन दल और स्थानीय थाने की पुलिस के साथ पैमाइश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
नगर निगम की चार हजार वर्ग फीट जमीन नौसड़ में लखनऊ-गोरखपुर रोड है। जमीन को चिह्नित कर सभी को नोटिस भेजा गया है। निर्धारित समय गुजर जाने के बाद जमीन पर कब्जा लिया जाएगा। नगर निगम यहां व्यावसायिक शापिंग कॉम्प्लेक्स बनाएगा।
निरंकार सिंह, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें