फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: हैवानियत की शिकार मासूम मामले में आरोपी मां-बेटी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित मासूम का बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज, केस दर्ज कर आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन

पादरी बाजार। शाहपुर क्षेत्र में मासूम के साथ मारपीट, गर्म चिमटे से शरीर दागने, नाजुक अंगों पर हमला करने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी मां-बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को क्षेत्र से गिरफ्तार आरोपी मां को पुलिस ने जेल भिजवा दिया। वहीं आरोपी उसकी बेटी को बाल सुधार गृह मिर्जापुर भेजा गया। इधर, पीड़ित मासूम का इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
चिलुआताल थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने अपनी बेटी को मामा के घर शाहपुर थाना क्षेत्र में भेजा था। वहां से एक रिश्तेदार महिला (चचेरी बहन) मासूम को घूमाने के लिए अपने घर ले गई। पीड़ित मासूम की मां ने पुलिस को बताया कि रिश्तेदार महिला ने बेटी के सड़क पर गिरकर घायल होने और मीठा खाने से तबीयत बिगड़ने की सूचना दी। बताया कि उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मेडिकल काॅलेज पहुंची तो देखा कि पुत्री को काफी चोटें लगी हैं। डॉक्टर से बात करने पर पता चला कि पुत्री के नाजुक अंग भी जख्मी हैं। डॉक्टर ने बच्ची के साथ दुष्कर्म होने की आशंका भी जाहिर की। बेटी ने बताया कि उसे दीदी (आरोपी किशोरी) और उनकी मां ने मिलकर बहुत मारा पीटा। दांत से काटा और शरीर पर कई जगह चिमटा गरम करके जला दिया। इसके बाद मां ने आरोपी मां-बेटी के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि शाहपुर पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी मां को जेल व बेटी को बाल सुधार गृह भेजा गया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें