फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 350 से ज्यादा वक्फ की संपत्तियां मिलीं सरकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व में ग्राम समाज की ओर से कब्रिस्तान या मजार के लिए दिया गया
विज्ञापन

प्रशासन ने शासन को भेजी रिपोर्ट, 22-23 जनवरी को लखनऊ में जेपीसी कमेटी के सामने रखा जाएगा
गोरखपुर। शासन के निर्देश पर जिले में चल रही वक्फ की संपत्तियों की जांच पूरी हो गई है। सूत्रों की माने तो करीब 350 से ज्यादा ऐसी संपत्तियां मिली हैं जो ग्राम समाज की हैं और वक्फ में दर्ज किया गया है। प्रशासन ने शनिवार को रिपोर्ट शासन को भेज दी है। अब इन संपत्तियों का ब्यौरा 22-23 जनवरी को लखनऊ में होने वाली जेपीसी कमेटी की बैठक के सामने रखा जाएगा।

शासन स्तर से वक्फ की संपत्तियों की जांच कराकर रिपोर्ट मांगी गई थी। पिछले दिनों जो रिपोर्ट प्रशासन को दी गई थी उसमें बहुत ज्यादा खामियां थी। इसके बाद प्रशासन ने तहसीलों से दोबारा रिपोर्ट मांगी, जिसमें वक्फ और सरकारी संपत्तियों का अलग-अलग ब्यौरा रकबा सहित मांगी गई। शुक्रवार को सभी तहसीलों से रिपोर्ट दी गई। दो दिनों में रिपोर्ट को अल्पसंख्यक कल्याण बोर्ड के कर्मचारियों ने पुरानी सर्वे रिपोर्ट से मिलानकर तैयार कर लिया और फिर इसे शासन को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों की माने तो जिले में 1059 में से 350 से ज्यादा संपत्तियां सरकारी मिली हैं। ये संपत्तियां पूर्व में ग्राम समाज की ओर से कब्रिस्तान और मजार के लिए दिया गया था। लेकिन इसे भी वक्फ के रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया गया। माना जा रहा है कि इन संपत्तियों को राजस्व रिकॉर्ड में अलग से दर्ज किया जाएगा। ताकि भविष्य में वक्फ और सरकारी संपत्ति का ब्यौरा पता करने में दिक्कत न होने पाए।
-

कोट
वक्फ की संपत्तियों का सर्वे कराकर रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। रिपोर्ट में वक्फ और सरकारी भूमि का अलग-अलग ब्यौरा दर्ज किया गया है।
- कृष्णा करुणेश, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें