फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 802 बच्चों ने छोड़ी प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा शनिवार को जिले के 21 ब्लॉकों के 21 परीक्षा केंद्रों पर शुचिता पूर्वक आयोजित की गई। प्रवेश परीक्षा में कुल 4061 अभ्यर्थी पंजीकृत हुए थे, जिनमें से 3259 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन


विभिन्न केंद्रों पर सुबह 11.30 से 1.30 बजे तक परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में कुल पंजीकृत 4061 छात्र-छात्राओं में से 802 अनुपस्थित रहे। एक पेपर में तीन खंडों में मानसिक योग्यता, गणित और भाषा (हिंदी या अंग्रेजी ) के प्रश्न पूछे गए थे। छात्रों के अनुसार परीक्षा में इस बार आसान सवाल पूछे गए थे। इसलिए मेरिट अधिक जाने की उम्मीद है। जिला प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों पर औचक निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

गणित के कुछ प्रश्न कठिन आए थे, की विषयों में जितना पढ़ा था, उसमें से सब कुछ आया था। पेपर आसान था, मेरिट अच्छी बनेगी।
आदविक, छात्र
भाषा और रिजनिंग के प्रश्न आसान थे। गणित के कुछ प्रश्नों को पूरा करने में समय अधिक लगा। परीक्षा अच्छी हुई है, पास होने की उम्मीद पूरी है।
संस्कृति, छात्रा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें