फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ‘कैट’ की सूची में शामिल होने वाला प्रदेश का पहला राज्य विश्वविद्यालय बना एमएमएमयूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) के माध्यम से प्रवेश लेने वाले संस्थानों की सूची में शामिल कर लिया गया है। एमएमएमयूटी इस सूची में शामिल होने वाला प्रदेश का पहला राज्य विश्वविद्यालय है। इस सूची में यूपी के गैर आईआईएम श्रेणी के मात्र 11 संस्थान शामिल हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में एमबीए में ‘कैट’ की मेरिट के आधार पर ही सत्र 2024-25 में प्रवेश लिया जाएगा। इसके बाद बची सीटों पर सीमैट, सीयूईटी से प्रवेश होगा। इससे भी सीटें बचीं तो मालवीय प्रवेश परीक्षा (एमईटी) से प्रवेश लिया जाएगा। एमएमएमयूटी ने सत्र 2024-25 में भी कैट क्वालीफाइड अभ्यर्थियों को एमबीए में प्रवेश में वरीयता दी थी। लेकिन कैट की सूची में शामिल नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में छात्रों को जानकारी ही नहीं हो पाई थी। इस कारण कैट के माध्यम से लगभग एक दर्जन सीटें ही भर पाई थीं। इस बार कैट की सूची में एमएमएमयूटी को शामिल कर लिया गया है। इससे विश्वविद्यालय प्रशासन उम्मीद कर रहा है कि सत्र 2025-26 में प्रवेश लेने वालों की संख्या में बड़ी वृद्धि होगी।
देशभर से आएंगे विद्यार्थी
कैट की वेबसाइट पर प्रदर्शित होने से देश भर के छात्र एमएमएमयूटी को जान सकेंगे। आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को यह पता चल जाता है कि कैट की सूची में कौन-कौन संस्थान शामिल हैं।
विज्ञापन

कोट...
कैट की सूची में शामिल होना विश्वविद्यालय के लिए बड़ी उपलब्धि है। इससे स्थानीय के साथ ही देशभर के विद्यार्थी अब विश्वविद्यालय को जान सकेंगे। कैट के जरिए प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या बढ़ेगी।
विज्ञापन

- प्रो. जेपी सैनी, कुलपति, एमएमएमयूटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें